Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन (INDIA) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे विशेष नाम ‘तेजस्वी प्रण’ दिया गया है। इस घोषणा पत्र के कवर पेज पर राजद नेता और मुख्यमंत्री फेस तेजस्वी यादव की फोटो के साथ लिखा है: “बिहार के लिए तेजस्वी का प्रण।”
घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सरकार बनाना नहीं बल्कि बिहार को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारा यह संकल्प पत्र जनता के सामने साझा रूप से लाया गया है। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि बिहार को नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। हर घोषणा दिल से लिया गया प्रण है।”
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के नौजवान और जनता विकसित बिहार देखना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति जताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उनका इस्तेमाल कर रही है। तेजस्वी ने कहा, “कुछ लोग बिहार को उपनिवेश बनाना चाहते हैं, लेकिन हम बिहार बनाने का काम करेंगे, जबकि ये केवल सत्ता हासिल करने में लगे हैं।”
उन्होंने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन ने मुख्यमंत्री फेस घोषित कर दिया है, लेकिन NDA अभी तक सीएम चेहरे की घोषणा नहीं कर पाई है और उनका घोषणा पत्र भी जारी नहीं हुआ है।
तेजस्वी यादव ने चुनावी रणनीति में ईमानदारी और पारदर्शिता को अहम बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ के पास रहेंगे और जनता तक सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे ईमानदारी से और न्यायपूर्ण तरीके से काम करें। उनका कहना था कि जनता सत्ता परिवर्तन के लिए बेकरार है।
तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और किसान की आय में सुधार जैसी चीजों की उम्मीद कर रही है। उनका कहना था, “लोग अच्छी शिक्षा चाहते हैं, किसान का आय बढ़ना चाहिए, मजदूर को सम्मान मिले। ऐसे में बिहार की जनता इस बार मौका नहीं छोड़ने वाली है।”
घोषणा पत्र में महागठबंधन की प्राथमिकताएं स्पष्ट की गई हैं:
नौकरी पर आधारित सरकारी योजनाएं
स्वास्थ्य और दवा की बेहतर सुविधा
शिक्षा प्रणाली में सुधार और स्कूलों का विकास
निवेश और उद्योगों को बढ़ावा
किसान और मजदूरों के हितों की सुरक्षा
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि यह घोषणापत्र महागठबंधन का साझा संकल्प है और इसे जनता तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ता करेंगे। ‘तेजस्वी प्रण’ न केवल घोषणा पत्र बल्कि एक संकल्प है कि बिहार को विकास की दिशा में अग्रसर किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने युवा, किसान, मजदूर और निवेशकों को विकसित बिहार का सपना दिखाने का भरोसा जनता को दिलाया है।
Read More : Pakistan-Afghanistan Conflict: TTP पर कार्रवाई में गतिरोध, पाक-अफगान वार्ता असफल, बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…
Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
This website uses cookies.