अंबिकापुर (thetarget365)। अक्षय तृतीया के अवसर पर बारिश के बीच नगर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली। भगवान परशुराम की जीवंत आकर्षक झांकी, ढोल-नगाड़े व नृत्य गीत के साथ सर्व ब्राह्मण समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए।
परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा घड़ी चौक पहुंची तो तेज बारिश शुरू हो गई। बावजूद इसके शोभायात्रा में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ते रहे। ढोल नगाड़े से झूमते रहे। शोभायात्रा में आगे-आगे समाज के वरिष्ठ जन चल रहे थे। पीछे एकरूप परिधान में समाज की महिलाएं शामिल थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग मोटरसाइकिल में सवार होकर ध्वज लहराते निकल रहे थे। जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। विभिन्न समाज और संगठन के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था की थी। आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से निकली और गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। यहां से शोभायात्रा देवीगंज रोड होते हुए संगम चौक, महामाया चौक, स्कूल रोड, गुरुनानक चौक, पुलिस लाइन से लरंग साय चौक होते हुए केनाबांध पहुंची। देर शाम यहां भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और समाज के लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरा माहौल उत्साह व उमंग में डूबा हुआ था। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत आत्मीयता के साथ किया। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक दूसरे को अक्षय तृतीया की बधाई दी और सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
सर्व ब्राह्मण समाज की से शोभायात्रा में जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए वहीं अन्य समाज के लोगों ने भी शोभा यात्रा का स्वागत करने उत्साह दिखाया जगह-जगह पुष्प वर्षा की जा रही थी। सभी का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकली इस भव्य शोभायात्रा से शहर का सद्भाव भी सामने आया।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.