राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शांतिपारा पुल के पास गंभीर सड़क हादसा, 2 की मौत, 3 घायल

बतौली (सरगुजा)। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शुक्रवार की देर शाम शांतिपारा पुल के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। ब्रेजा कार और छोटा हाथी की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना के बाद हंगामा मच गया। छोटा हाथी पर 3 लोग सवार थे। ब्रेज़ा कार में दो लोग थे। कार से दोनों सीतापुर की और जा रहे थे। उधर छोटा हाथी पर सवार लोग कुमीकेली पत्थलगांव के बताए जा रहे हैं। ड्राइवर प्रकाश की मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। इसके अलावा छोटा हाथी पर ही सवार एक और मृतक की पहचान नहीं वो पाई है। 40 वर्षीय ग्रामीण की हादसे में मौत हुई है। इसके अलावा बीच में अनुराग तांडे सवार था। उसका दोनों पर टूट गए। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि तीनों सवार छोटा हाथी में फंस गए। आधे घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह तीनों लोगों को निकाला जा सका। कुछ पत्रकार और ग्रामीणों ने अगला हिस्सा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। अनुराग पांडेय को यदि समय पर नहीं निकाला गया होता तो गंभीर स्थिति बन सकती थी। उधर कार में सवार दो लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बतौली में भर्ती कराया गया है। कार सवार उमाकांत शर्मा सीतापुर के रहने वाले हैं। उनके साथ जायेश्वर सिंह 32 वर्ष सवार थे।दोनों अंबिकापुर से सीतापुर जा रहे थे।

गौरतलब है कि इस समय राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। लोगों के रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभागों की लापरवाही समझ से परे है। आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर दुर्घटनाएं होती है। दुर्घटना जनित क्षेत्रों का चिन्हांकन करने की मांग लगातार की जा रही है।थाना प्रभारी ने भी कुछ स्थानों का चिन्हांकन करके उच्च अधिकारियों के पास भेजा है लेकिन अभी तक बेरीकेटिंग लगाये नहीं गए है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों से लोगों की जानें जा रही हैं और संबंधित विभागों की उदासीनता चरम पर है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

8 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

9 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

9 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

9 hours ago

This website uses cookies.