भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में आए अनेक सुझाव

अंबिकापुर (thetarget365)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी एवं समाज के भवन निर्माण के संबंध में चर्चा एवं निर्णय हेतु सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की आम सभा भगवान परशु राम मंदिर स्थल पर समाज के अध्यक्ष कौशलेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता तथा समाज के संरक्षक आरएन अवस्थी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित की गई। सभा का संचालन कर रहे समाज के सचिव विकास पांडेय द्वारा उपस्थित सभी पदधिकारियों को उनके विचार सुझाव के लिए बारी-बारी से आमंत्रित किया गया। समाज के सलाहकार मंडल के सदस्य जयराम मिश्र ने सभी प्रांतों के विप्र बंधुओं को इसमें सम्मिलित करने का सुझाव दिया।

समाज के संयोजक आलोक दुबे ने कहा कि किसी भी प्रांत का हो वह सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज से जुड़ा हुआ है फिर भी जो लोग इसमें सम्मिलित नहीं हो पाए हैं उन्हे जोड़ने का प्रयास किया जाए। सभी लोगों को परिवार सहित शोभा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है। समाज के संयोजक द्वितेन्द्र मिश्रा ने भगवान परशु राम जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाने के लिए चल रही तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। संयोजक राजेश तिवारी ने कार्यक्रम को भव्यता एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर दिया। संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि आरएन अवस्थी द्वारा भी इस कार्यक्रम के लिये शुभकामनाएं दी गई। समाज के उपाध्यक्ष चन्दसेन तिवारी द्वारा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया। उपाध्यक्ष सुजीत चर्तुवेदी द्वारा कार्यक्रम की तैयारी सुनियोजित ढंग से किए जाने पर खुशी जाहिर की गई। उपाध्यक्ष श्रीनिवास आयंगर द्वरा इस कार्यक्रम को पूरा सहयोग एंव समय देने की बात कही गई। महिला समिति की अध्यक्ष वसुधा तिवारी ने कहा कि हम लोग घर-घर जाकर बहनों माताओं को आमंत्रण दे रहे हैं। हमारी संख्या इस बार अत्यधिक रहेगी। स्मिता तिवारी ने क्हा शोभा यात्रा में सभी लोग परिवार सहित आएं साथ ही सभी लोग से मासिक व वार्षिक सहयोग राशि अनिवार्य रूप से दिए जाने का आग्रह किया गया। समाज के संरक्षक सत्येन्द्र तिवारी ने भी सभी ब्राहाण का जोड़ने की बात रखी। समाज के विशेष आमंत्रित सदस्य राजीव पाठक द्वारा शोभा यात्रा को भव्य बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। अजय तिवारी विशेष आमंत्रित सदस्य द्वारा भी अपना सुझाव रखा गया। समाज के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने वर्ष 2023 के मासिक सहयोग के लिए सभी विप्र जनों से आग्रह करते हुए समाज को प्राप्त होने वाले सहयोग व सदस्यता राशि का मिलान रजिस्टर एवं रसीद बुक से किए जाने हेतु समिति बनाने का आग्रह किया गया। विशेष आमत्रित सदस्य केपी दीक्षित ने शोभा यात्रा का प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुए ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू करने की बात कही। विशेष आमंत्रित सदस्य सतीश तिवारी द्वारा आयोजन में स्लोगन एवं अन्य समाग्रियों के परीक्षण उपरांत ही बैनर होडिंग लगाने ही बात कही गई। युवा समिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा द्वारा आयोजन पर अपने विचार रखते हुए तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकरी दी गई। युवा समिति के संयोजक विनोद तिवारी द्वारा बताया गया कि नमना क्षेत्र के सभी वार्डों में आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य घर-घर जाकर किया जा रहा है। आयोजन के प्रति विप्र जनों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आमंत्रित सदस्य एसके शुक्ला द्वारा सुझाव दिया गया कि प्रत्येक सदस्य से प्रतिमाह 200 रूपये सहयोग राशि ली जाए तथा परशुराम मंदिर में सप्ताह में एक दिन भंडारा का आयोजन किया जाए। वार्ड प्रभारियों द्वारा वार्ड में शोभा यात्रा के लिये की जा रही तैयारी के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। गांधीनगर से पुष्पेंद्र मिश्रा, मन्टू पाठक, वसुन्धरा बिहार से द्वारिका पाठक, राजेश त्रिपाठी केनाबांध से रिषी पाण्डेय, शिवधारी कालोनी प्रतापपुर नाका से मनोज मिश्रा, महावीर वार्ड से अजय तिवारी, दर्रीपारा से कृष्णानंद तिवारी, मायापुर से अशोक पाण्डेय, पटेलपारा से धर्मेन्द्र दुबे द्वारा विस्तार पूर्वक तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया। युवा समिति दर्रीपारा से अभिमन्यु पाण्डेय द्वारा युवाओं की भावना के अनुरूप शोभा यात्रा हेतु अपना सुझाव एवं प्रस्ताव रखा गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा बृजेश पाण्डेय की उपस्थित होने पर सभी ने स्वागत अभिनंदन किया। समाज के सलाहकार मंडल के सदस्य श्रीष मिश्रा द्वारा रामगढ पर उनके द्वारा लिखी पुस्तक पर उनका भी अभिनंदन किया गया।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

8 minutes ago

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 hours ago

West Bengal Election 2026 : कोलकाता में भारी बारिश से अमित शाह की लैंडिंग में देरी, दो चरणों में वोटिंग

West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…

3 hours ago

This website uses cookies.