अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर में भव्य तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रभक्ति के अटूट जज्बे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर के हर वर्ग, समुदाय और आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का सम्मान था, बल्कि नागरिकों की गहरी राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रमाण भी था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में व्याप्त आक्रोश और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई साहसिक कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आयोजित इस गैर-राजनीतिक तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जय , भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ सायं 5:00 बजे गुरु नानक चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा विवेकानंद चौक पर समाप्त हुई, जहाँ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारत के जवानों ने सिंदूर का लाज रखा। मैं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और सेना को नमन करती हूँ। अपने संबोधन में डॉक्टर योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि चार दिन में भारत ने अपनी ताक़त दिखाई, जिससे आज हर भारतवासी को केंद्रीय नेतृत्व और भारतीय सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। उन्होंने कविता के रूप में ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगा यात्रा का महत्व बताया।
इस मौक़े पर महेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि यह वह भारत है जिसे भारतवासियों ने अपने खून से सींचा है। मैं सभी वीर सेनानियों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊँचा किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलता देश को आज तक नहीं मिली। हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया है, वह हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा।
मंच संचालन विनोद हर्ष ने तथा कार्यक्रम समाप्ति पर आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दुबे ने किया।
WhatsApp Logout Feature : अगर आप भी कभी काम के बढ़ते दबाव या मानसिक शांति…
Petrol Diesel and ATF : देश की आर्थिक नीति और ऊर्जा क्षेत्र से एक बहुत…
Delhi Bulldozer Action : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह एक बहुत बड़ी प्रशासनिक…
Chirag Tyagi Murder : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और…
Attack on Abhishek Banerjee : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके…
Champions League Final: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के दूसरे चैंपियंस लीग खिताब जीतने की ऐतिहासिक खुशी…
This website uses cookies.