Thetarget365

उचित मूल्य दुकान में राशन घोटाला, संचालक और समिति उपाध्यक्ष गिरफ्तार

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलजीबा में शासकीय उचित मूल्य दुकान से जुड़े एक गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। दुकान संचालक बलराम केरकेट्टा और समिति उपाध्यक्ष जलसो पन्ना पर राशन वितरण में फर्जीवाड़ा कर शासकीय चावल का गबन करने का आरोप सिद्ध हुआ है। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक नवीन सिंह की शिकायत पर थाना कमलेश्वरपुर में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

खाद्य निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल और मई 2024 के राशन वितरण के दौरान 17 हितग्राहियों को केवल एक माह का चावल वितरित किया गया, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में दोनों माह का चावल जारी दिखाया गया है। यह कृत्य शासकीय खाद्यान्न सामग्री के गबन और अनियमितता की पुष्टि करता है।

थाना कमलेश्वरपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 67/24 में आरोपियों के विरुद्ध भादंवि की धारा 420, 409, 34 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान गवाहों के बयान, स्थल निरीक्षण और खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई।

पूछताछ में बलराम केरकेट्टा 46 वर्ष, निवासी कलजीबा और जलसो पन्ना 32 वर्ष, निवासी मालतीपुर ने गबन की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वर्ष 2019 से वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण का कार्य कर रहे थे। उन्होंने अप्रैल माह का राशन वितरण करने की बात स्वीकारी, लेकिन मई माह में 17 हितग्राहियों को राशन नहीं देकर रजिस्टर में फर्जी इंद्राज कर लिया गया। आरोपियों ने गबन किए गए चावल के व्यक्तिगत उपयोग में खर्च हो जाने की जानकारी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक राम प्रसाद निकुंज, लुकन साय कुजूर, मनोरथ यादव, धनेश्वर पैकरा, अमित मिंज और सूरज राठिया की प्रमुख भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

CBSE Controversy : राहुल गांधी से मिले वेदांत, CBSE विवाद पर हुई अहम चर्चा

CBSE Controversy : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मूल्यांकन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े…

12 minutes ago

West Bengal Politics : ममता बनर्जी ने क्यों कहा ‘लोकतंत्र की हत्या’? बंगाल में अब क्या होने वाला है?

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख…

18 minutes ago

Dhamtari News : धमतरी कंकाल कांड से दहला छत्तीसगढ़, कांग्रेस ने लगाया कमीशनखोरी और संरक्षण का आरोप

Dhamtari News : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के खरेंगा गांव से एक बेहद विचलित करने…

55 minutes ago

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गागर नदी में डूबा युवक, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद…

1 hour ago

Kedarnath Yatra Suspended : रुद्रप्रयाग में कुदरत का कहर, केदारनाथ यात्रा रोकने के पीछे क्या है बड़ा खतरा?

Kedarnath Yatra Suspended : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदले मिजाज के कारण…

1 hour ago

Kalyan Banerjee Attacked : अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, बंगाल में किसने रची बड़ी साजिश?

Kalyan Banerjee Attacked : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच…

1 hour ago

This website uses cookies.