Guna Crime: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक अत्यंत दिल दहला देने वाली और शर्मनाक वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में दबंगों ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद उसे थार (Thar) गाड़ी से बार-बार कुचला गया। इतना ही नहीं, जब किसान की बेटियां उसे बचाने आईं, तो उनके साथ भी बर्बरता की गई और आरोप है कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए। इलाज के दौरान घायल किसान की मौत हो गई। इस पूरे मामले का मुख्य आरोप बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर लगा है।
यह क्रूर घटना रविवार (26 अक्टूबर) दोपहर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में हुई। गणेशपुर गांव में दबंगों और एक किसान परिवार के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। किसान रामस्वरूप अपने परिवार के साथ खेत पर जा रहे थे, तभी दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
पीड़ित परिवार के सदस्य राम बाबू नागर ने बताया कि हमलावरों की संख्या करीब 10-15 थी और उनके हाथों में फरसा और गंडासी जैसे हथियार थे। उन्होंने किसान रामस्वरूप, उनके मामा और उनकी पत्नी को लहूलुहान कर दिया।
हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अधमरा पड़े किसान रामस्वरूप को उनकी थार गाड़ी से चार से पांच बार कुचला, जिससे किसान को गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह से घायल हो गए। दबंग उन्हें अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जब किसान रामस्वरूप की बेटियां उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो कथित तौर पर उनके साथ भी बर्बरता की गई। परिवार के सदस्य राम बाबू नागर ने आरोप लगाया कि महेंद्र नाम के नेता ने लड़कियों को मारा, उनकी छाती पर बैठ गया और हाथापाई करके उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में किसान रामस्वरूप सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें किसान की बेटियों को भी चोटें आई हैं। दुर्भाग्यवश, गंभीर रूप से घायल किसान रामस्वरूप की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी बीजेपी नेता महेंद्र नागर और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।
Read More: Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, महानगरों में आज के भाव जानें
Writers' Building Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात होने…
Pulitzer Prize 2026 : वैश्विक पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले 'पुलित्जर…
IndiGo Flight Fire : इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट में उस…
OpenAI Smartphone : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI अब केवल…
Thalapathy Vijay Religion: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया…
Putin Security : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे युद्ध के बीच रूसी…
This website uses cookies.