गंगटोक@thetarget365 : उत्तरी सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से एक हजार से ज़्यादा पर्यटक अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चुंगथांग गुरुद्वारा और ITBP कैंप में अभी करीब 200 पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं, जबकि लाचुंग में करीब 1,000 पर्यटक फंसे हैं। खराब मौसम और सड़क यातायात में आ रही परेशानी की वजह से अधिकारियों ने आज उत्तरी सिक्किम के लिए पहले से निर्धारित सभी ट्रैवल परमिट रद्द कर दिए हैं।
सिक्किम में ट्रैवल एडवाइजरी जारी
अधिकारियों ने टूर ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए है कि सुरक्षा कारणों से आज किसी भी पर्यटक को उत्तरी सिक्किम नहीं भेजा जाए। वहां हो रही लगातार भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए उत्तरी सिक्किम के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया से मिली जानकारी के मुताबिक, लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में बड़े भूस्खलन की सूचना मिली है।
Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…
Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…
Rupee vs Dollar: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…
Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…
JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…
Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…
This website uses cookies.