Thetarget365

होली क्रॉस स्कूल के सामने भारी जाम, राहगीरों को हो रही परेशानी

अंबिकापुर @thetarget365 नेशनल हाईवे 43 पर होली क्रॉस स्कूल के सामने शनिवार सुबह से ही भारी जाम लगा हुआ है। इस जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का मुख्य कारण होली क्रॉस स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा के रिजल्ट वितरण का आयोजन है। बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों के एकत्रित होने से सड़क पर वाहन रुक गए, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई।

जाम के कारण स्कूल और प्रशासन पर सवाल

रिजल्ट वितरण के चलते स्कूल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। बड़ी संख्या में वाहन स्कूल के सामने अनियंत्रित रूप से खड़े हैं, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। होली क्रॉस स्कूल प्रबंधन ने इस स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है। वहीं, जिला प्रशासन की उदासीनता ने स्थिति को और खराब कर दिया है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, “हर दो-तीन माह में स्कूल में आयोजन के दौरान यही स्थिति होती है, लेकिन न तो स्कूल और न ही प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाता है।”

राहगीरों और यात्रियों की मुश्किलें

जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को कई घंटे तक फंसे रहना पड़ा। स्कूल के आसपास के इलाके में पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बची। कई लोग अपने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए परेशान दिखे।

समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने स्कूल और प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने की मांग की है। ट्रैफिक विभाग की टीम को तैनात करने और वाहन पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। वर्षों पुरानी इस समस्या से निपटने प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए वे बेहतर योजना और प्रबंधन करेंगे।

thetarget365

Recent Posts

Vijay CM Oath : कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली औपचारिक अनुमति।

Vijay CM Oath :  तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…

2 hours ago

Ambikapur Skeleton Case : 6 साल से लापता युवक युवती का मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…

2 hours ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस, राज्यपाल से मुलाकात टली और लंबा हुआ इंतजार

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…

4 hours ago

iPhone 17 Pro Max : फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बंपर ऑफर, मात्र इतनी कीमत में लाएं घर

iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…

4 hours ago

Chirmiri Ram Katha : चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, तैयारियों की समीक्षा हेतु हुई बड़ी बैठक

Chirmiri Ram Katha :  छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…

4 hours ago

Ambikapur Online Betting : सरगुजा में ऑनलाइन सट्टे ने ली कारोबारी की जान, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या

Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…

5 hours ago

This website uses cookies.