Thetarget365

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न मामले में तीन साल की सजा

ठाणे @thetarget365 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक प्रोफेसर को एमबीबीएस छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में तीन साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट मोहिनी नानावरे ने सुनाया, साथ ही आरोपी डॉ. सैलेश्वर नटराजन पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

डॉ. नटराजन, जो वर्ष 2014 में सर्जरी विभाग के प्रमुख थे, पर आरोप था कि उन्होंने छात्राओं को डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण देने के बहाने अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। छात्राओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत के माध्यम से यह मामला उजागर किया था।

इस घटना के बाद, छात्राओं ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन भी किया था। शिकायत के आधार पर कलवा पुलिस थाने में नटराजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सरकारी वकील लीना पेडनेकर ने बताया कि अदालत ने इस मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

thetarget365

Recent Posts

Vijay CM Oath : कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली औपचारिक अनुमति।

Vijay CM Oath :  तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…

55 minutes ago

Ambikapur Skeleton Case : 6 साल से लापता युवक युवती का मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…

1 hour ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस, राज्यपाल से मुलाकात टली और लंबा हुआ इंतजार

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…

3 hours ago

iPhone 17 Pro Max : फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बंपर ऑफर, मात्र इतनी कीमत में लाएं घर

iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…

3 hours ago

Chirmiri Ram Katha : चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, तैयारियों की समीक्षा हेतु हुई बड़ी बैठक

Chirmiri Ram Katha :  छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…

4 hours ago

Ambikapur Online Betting : सरगुजा में ऑनलाइन सट्टे ने ली कारोबारी की जान, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या

Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…

4 hours ago

This website uses cookies.