Thetarget365

बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छोड़कर फरार हुआ पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 डेस्क@thetarget365 : बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद करके घर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के पुणे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल साम्ब्रेकर के रूप में हुई है, जिसे उसके पति राकेश राजेंद्र खेडेकर (36 वर्षीय) ने बेरहमी से मार डाला। पुलिस के अनुसार, गौरी और राकेश मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को जानकारी दी और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और बेंगलुरु छोड़ दिया है। उसने मकान मालिक से कहा कि वह पुलिस और गौरी के परिवारवालों को इस बारे में सूचित कर दें, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस की मदद ली और उसे पुणे के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब उसे बेंगलुरु लाकर पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस को अभी यह पता नहीं चला है कि राकेश ने गौरी की हत्या क्यों की।

 

Recent Posts

PBKS vs MI Result : मुंबई की जीत ने पंजाब को मझधार में छोड़ा, जानें प्लेऑफ के लिए अब क्या है समीकरण

PBKS vs MI Result :  आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…

12 minutes ago

Modi Cabinet 2.0: 21 मई की बैठक में बड़े बदलाव के संकेत, देश के लिए तैयार हो रहा है बचत का नया फॉर्मूला

Modi Cabinet 2.0:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…

15 minutes ago

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर भारी पड़ सकती है एक चूक, तेल चढ़ाने का सही तरीका जानें

Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…

33 minutes ago

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

1 hour ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

9 hours ago

This website uses cookies.