प्रतापपुर (thetarget365)। सोमवार की सुबह प्रतापपुर क्षेत्र के सरहरी में मुख्य मार्ग पर स्थित घर के ऊपर एक विशालकाय आम का पेड़ बिना कोई आंधी तूफान आए अचानक से गिर गया। जिसके कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा उसे समय घर के अंदर या बाहर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती थी। क्षतिग्रस्त हुआ घर शिवबरन सोनपाकर नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मराबी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर गृहस्वामी के घर को हुए नुकसान का उचित मुआवजा जल्द प्रदान करने का आग्रह किया है।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.