छत्तीसगढ़

सड़क चौड़ीकरण के लिए घर तोड़ना नहीं, वैकल्पिक समाधान जरूरी : टीएस सिंहदेव

  • फोरलेन की घोषणा से भयभीत क्षेत्रवसियों के बीच पहुँचे सिंह देव

अंबिकापुर @thetarget365 : पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि सुगम यातायात के लिए लोगो का घर तोड़कर सड़क चौड़ीकरण करने के बजाए वैकल्पिक उपायों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियों की मंशा से अवगत कराएंगे।

बिलासपुर चौक से नगर निगम की सीमा तक NH 130 को फोर लेन बनाये जाने की घोषणा के बाद बड़े पैमाने पर घरों और दुकानों को टूटने की आशंका से भयभीत क्षेत्र वासियो ने टीएस सिंहदेव से हस्तक्षेप की मांग की थी। क्षेत्र वासियो के बुलावे पर पहुचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के साथ कई स्थानों पर सड़क की नपाई करा वर्तमान और प्रस्तावित फोर लेन की जद में आने वाले घरों और दुकानों का सर्वे किया। प्रभावितों ने बताया अभी डामर की सड़क की चौड़ाई 10 मीटर है। बताया जा रहा प्रस्तावित सड़क डीवाईडर सहित 25 मीटर की होगी। इसके दायरे में करीब 60 से ज्यादा मकान और दुकान आएंगे। सांड़बार बेरियर के पास से बाय पास सड़क बनना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब सात आठ साल पहले मुआवजा का वितरण किया जा चुका है। बाय पास रोड बन जाने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और सड़क चौड़ीकरण के लिए घरों को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने एनएच और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर प्रस्तावित बायपास और फोर लेन रोड के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के लोगो को उचित पहल करने और जनभावना से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अवगत कराने की बात कही। सिंहदेव ने आश्वस्त किया वे जनता के निर्णय के साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान नगर निगम के नेता विपक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विनय शर्मा बंटी, एस डी दुबे, राजेश मलिक, विनय गुप्ता, मनोज चौरसिया, गुरप्रीत सिंह, महेश साहू, शैलेंद्र जायसवाल, अवधेश साहू, सुभाष साहू, सुकलू राजवाडे, अवधेश उपाध्याय, राम लखन राजवाड़े, सूरज साहू, रामकृष्ण साहू, रामसेवक साहू, राजकुमार तोमर, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, श्रीराम राजवाडे, शिवम गुप्ता, निर्भय जायसवाल, विक्की जायसवाल, पंकज राजवाड़े, इंद्रु राजवाड़े, सोहन साहू, गोपी साहू, रामा राव, विनोद गुप्ता, मोचन राजवाड़े, रविकेश तोमर, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल समेत क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Recent Posts

SIR Phase 3 India : देशभर में शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, 16 राज्यों में होगा स्वास्थ्य सर्वे

SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…

3 minutes ago

Karonda Farming : कम लागत और बंपर मुनाफा, करौंदे की खेती से किसान बदलें अपनी किस्मत

Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…

6 minutes ago

AFCAT 2 Notification 2026 : वायु सेना AFCAT 2 नोटिफिकेशन 2026 जारी, ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

AFCAT 2 Notification 2026 : देश सेवा का जज्बा रखने वाले और आसमान की ऊंचाइयों…

11 minutes ago

Wholesale Inflation India : थोक महंगाई 42 महीने के उच्च स्तर पर, ईंधन और कच्चे तेल से बढ़ी मुसीबत

Wholesale Inflation India : मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता का असर अब…

15 minutes ago

FIFA World Cup 2026 : भारत में प्रसारण अधिकारों पर फंसा पेंच, दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस

 FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट, फीफा वर्ल्ड…

51 minutes ago

This website uses cookies.