IND vs PAK Match :एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान के विवादित जश्न ने सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल पूछे हैं।
21 सितंबर को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 171 रन बनाए। ओपनर फरहान ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 45 गेंदों में 58 रन बनाए। लेकिन उनके अर्धशतक के बाद किया गया जश्न विवादों में घिर गया। फरहान ने बल्ले से AK-47 चलाने जैसा एक्शन किया, जिसे सोशल मीडिया पर ‘गन सेलिब्रेशन’ कहा जा रहा है।
कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने फरहान के इस व्यवहार पर नाराज़गी जताते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:”शाबाश मोदी जी! बस यही देखना बाकी था, इसीलिए खिलवा रहे हैं क्रिकेट? इसकी हिम्मत कैसे हुई यह करने की?” उनका इशारा भारत-पाक क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने की सरकार की नीति पर था, जिस पर विपक्ष शुरू से आपत्ति जताता रहा है।
इस मैच से कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। ऐसे समय में पाकिस्तानी खिलाड़ी का बंदूक चलाने जैसा सेलिब्रेशन भारत में काफी आहत करने वाला माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह ‘खेल भावना’ के खिलाफ है और एक संवेदनशील मुद्दे पर बेहद असंवेदनशील हरकत है।
मैदान पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को दोनों मुकाबलों में हराया। 14 सितंबर को पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि सुपर फोर मुकाबले में 6 विकेट से विजय हासिल की। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया, जो अपने आप में एक सशक्त संदेश माना गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,“हम पहलगाम के शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।”
भारतीय टीम के हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC से शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन भारत में इस फैसले को सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ‘क्रिकेट डिप्लोमेसी’ की जगह अब ‘राष्ट्रीय संवेदनाओं’ को तरजीह मिलनी चाहिए।
साहिबजादा फरहान का यह ‘गन सेलिब्रेशन’ केवल एक खिलाड़ी का व्यक्तिगत रवैया नहीं, बल्कि भारत-पाक क्रिकेट संबंधों की पेचीदगियों और मौजूदा हालात की संवेदनशीलता को उजागर करता है। सुप्रिया श्रीनेत जैसे नेताओं की प्रतिक्रियाएं यह दर्शाती हैं कि इस मुद्दे का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहने वाला।
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…
Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…
UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…
X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…
Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
This website uses cookies.