रायगढ़ में पति-पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाड़ी में दफनाए गए शव बरामद

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों—पति, पत्नी और दो बच्चों को बेरहमी से कुल्हाड़ी से मारकर उनके घर की बाड़ी में दफन कर दिया गया। यह सनसनीखेज मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले का है। घटना की जानकारी तब हुई जब बंद पड़े घर से तेज बदबू आने लगी।

ads

बदबू से खुला हत्या का राज, पुलिस ने खोदी कब्र

पिछले चार दिनों से बंद पड़े बुधराम उरांव के घर से तेज बदबू आने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंची। घर के कमरे खोलने पर अंदर खून के छींटे और जमीन में दफनाने के निशान मिले। कब्र खोदने पर पति बुधराम उरांव 40 वर्ष, पत्नी सोहद्रा 36 वर्ष, बेटा अरविंद 13 वर्ष और बेटी शिवांगी उरांव 6 वर्ष के शव बरामद किए गए।

Adst

मृतकों की पहचान और मामले की रहस्यमयी परतें

मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सोहद्रा, पुत्र अरविंद और पुत्री शिवांगी के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना स्थल पर पुलिस की सख्त सुरक्षा, जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत ही सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है जबकि डॉग स्क्वॉयड भी संदिग्धों के सुराग तलाश रही है। खरसिया पुलिस इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

यह भयावह घटना इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस हत्या की वजह जानने के लिए बेताब हैं और पुलिस से जल्द गिरफ्तारियों की मांग कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है।

रायगढ़ की इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार के उजड़े सपनों और मौत के भयावह सच को सामने ला दिया है। पति-पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से की गई हत्या अभी भी एक पहेली बनी हुई है। पुलिस जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर न्याय मिलेगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.