बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के रनहत चौकी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी अनुसार, ग्राम सौतार (पखनापारा) निवासी प्रमीला बरगाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतिका के भाई राजू बरगाह ने चौकी रनहत थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के घर का निरीक्षण किया, जहां खून के धब्बे, टूटी चूड़ियां, बाल के गुच्छे और टूटी माला मिली।
पुलिस पूछताछ में आरोपी बिनोद बरगाह ने स्वीकार किया कि 15 मार्च 2025 को दोनों पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह शराब पी थी। शाम को घर लौटने के बाद पत्नी प्रमीला बरगाह ने उसे काम न करने को लेकर ताना मारा, जिससे दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आकर बिनोद ने पत्नी को जोर से थप्पड़ मारा, जिससे वह गिर गई। जब प्रमीला उठकर हमला करने लगी, तो आरोपी ने उसके बाल खींचकर दो-तीन थप्पड़ और मारे और उसका सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे गंभीर चोट आई और उसकी चूड़ियां और माला वहीं टूट गईं।
गुस्से में बिनोद ने सब्जी काटने के चाकू से पत्नी पर हमला किया, लेकिन प्रमीला ने सिर घुमा लिया, जिससे चाकू उसकी ठुड्डी में लग गया और गहरा घाव हो गया। खून बहता देख आरोपी वहां से चला गया और रात 9 बजे लौटा, तब तक प्रमीला दर्द से कराह रही थी। उसने पत्नी को बिस्तर पर सुला दिया, लेकिन सुबह देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।
मर्ग जांच और अपराध विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, टूटे हुए गहने, और चाकू बरामद किया। आरोपी बिनोद बरगाह को पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
GIB Chick Birth : वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में 2026 का यह साल एक सुनहरे…
IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Capsicum Gardening : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण के बीच शुद्ध और…
Hormuz Strait US Surrender : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष में एक…
S Jaishankar Raipur Visit : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज का दिन अकादमिक और…
Aniruddhacharya : मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, जिन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में 'पुकी बाबा' के नाम…
This website uses cookies.