अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी एवं बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार सीतापुर की ओर से बाइक में सवार युवक अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ दोपहर करीब एक बजे अंबिकापुर की ओर जा रहा था। नेशनल हाइवे 43 में मंगारी के पास बाइक के सामने जा रही पिकअप के चालक ने अचानक पिकअप को मोड़ दिया। बाइक चालक ने पिकअप से बचने की कोशिश की और रांग साइड में आ गया। अंबिकापुर से सीतापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे स्वराज माजदा मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। मिनी ट्रक के साथ हुई टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी एवं बच्चे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद माजदा ट्रक चालक ने गाड़ी रोक की एवं डायल 112 को सूचना दी। मौके पर सीतापुर पुलिस भी पहुंची। मृतकों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर बाइक से पहुंचे दो युवक मृतकों का मोबाइल फोन उठाकर भाग निकले। उन्हें ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की, तब तक बाइक सवार युवक भाग निकले। मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। सीतापुर पुलिस मृतकों के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।
NEET Online Exam : नीट (NEET) 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे…
Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…
Korba Elephant Menace : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Bilaspur Fuel Crisis: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
This website uses cookies.