छत्तीसगढ़

सरगुजा में 13 दिसंबर को आयोजित होगी हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत, बिना अदालत आए भी निपटेंगे मामले – प्रधान जिला न्यायाधीश ने की अपील

Ambikapur News : आमजन की न्याय तक आसान पहुँच और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सरगुजा जिले के सभी न्यायालय परिसरों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अंबिकापुर) के. एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही इस लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय सीतापुर सहित जिले के सभी न्यायालय शामिल रहेंगे।

किन मामलों का होगा निपटारा?

हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के लिए विभिन्न खंडपीठों का गठन कर दिया गया है। इनमें निम्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति व राजीनामा के माध्यम से निपटारा किया जाएगा—

राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण

सिविल/व्यवहारिक प्रकरण

चेक बाउंस के मामले

पारिवारिक विवाद

मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण

श्रमिक विवाद

भूमि अधिग्रहण संबंधित मामले

राजस्व प्रकरण

विद्युत चोरी सहित विविध प्री-लिटिगेशन प्रकरण

बिना कोर्ट आए भी निपटा सकेंगे मामला।

इस बार लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता हाईब्रिड व्यवस्था है। पक्षकार अपने मामले की सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित हो सकते हैं या वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। अर्थात् लोग अपने घर–कार्यालय से ही वीडियो लिंक के जरिए अदालत की कार्यवाही में भाग लेकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान करा सकेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित होने के लिए आवश्यक लिंक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रधान जिला न्यायाधीश की अपील

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के. एल. चरयाणी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ लेकर 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित विवादों का आपसी सहमति से निपटारा कराएं और अनावश्यक विवादों एवं मतभेदों को समाप्त करें।

thetarget365

Recent Posts

Sudesh Kumar Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन, राज कपूर के थे बेहद करीबी

Sudesh Kumar Death:  हिंदी सिनेमा के 'गोल्डन इरा' के चमकते सितारे और अपनी सादगीपूर्ण अदाकारी…

5 minutes ago

India Census 2027 : घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जानकारी, जानें सेल्फ-इन्यूमरेशन की पूरी प्रक्रिया

India Census 2027 :  भारत में बहुप्रतीक्षित 'जनगणना 2027' का आगाज हो चुका है और…

9 minutes ago

Manipur Violence : 3 साल, नया CM पर वही हालात, क्या 2029 तक शांत होगा मणिपुर?

Manipur Violence : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा को…

25 minutes ago

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस का शर्मनाक प्रदर्शन, कप्तान हार्दिक पांड्या ने मानी अपनी हार

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई…

29 minutes ago

Tara Aditya Dating : तारा सुतारिया की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, आदित्य रॉय कपूर को कर रही हैं डेट?

Tara Aditya Dating : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्मों से…

33 minutes ago

This website uses cookies.