Kurnool Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बस में आग लगने के भयावह हादसे, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी, के बाद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने नशे में गाड़ी चलाने वालों पर तीखी टिप्पणी की है। रविवार (26 अक्टूबर, 2025) को उन्होंने साफ कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले लोग ‘आतंकवादी’ की तरह हैं और उनका यह कृत्य सड़कों पर आतंक फैलाने से कम नहीं है।
यह हादसा शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) देर रात हुआ था। आंध्र प्रदेश पुलिस ने पुष्टि की है कि हादसे से जुड़े दो बाइक सवार नशे में थे। पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में इस घटना को ‘दुर्घटना’ नहीं, बल्कि ‘रोका जा सकने वाला नरसंहार’ बताया।
सज्जनार ने कहा, “कुर्नूल की भयावह बस दुर्घटना सही मायनों में दुर्घटना नहीं थी। यह नशे में धुत बाइक सवार (बी शिव शंकर) के लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हुआ। यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि लापरवाही का एक आपराधिक कृत्य था, जिसने कुछ ही सेकंड में कई परिवारों को खत्म कर दिया।”सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने रात 2.39 बजे नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह भयानक टक्कर हुई।
पुलिस कमिश्नर ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा, “मैं अपने इस कथन पर दृढ़ता से कायम हूं कि नशे में वाहन चलाने वाले हर मायने में आतंकवादी हैं। वे जीवन, परिवार और भविष्य को नष्ट करते हैं।”
उन्होंने हैदराबाद के लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हैदराबाद पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। कमिश्नर सज्जनार की यह टिप्पणी सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्त मंशा को दर्शाती है।
Read More : India GDP Forecast: वैश्विक मंदी के बावजूद भारत सबसे तेज़! तीन बड़ी संस्थाओं ने दिया सकारात्मक आर्थिक संकेत
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.