IBPS RRB recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में 14वीं भर्ती प्रक्रिया 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 13,217 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण इस भर्ती अभियान में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी: ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 7,972 पद ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर): 3,007 पद ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर): जनरल बैंकिंग: 854 पद आईटी ऑफिसर: 87 पद चार्टर्ड अकाउंटेंट: 16 पद लॉ ऑफिसर: 48 पद ट्रेजरी मैनेजर: 16 पद मार्केटिंग/फाइनेंस ऑफिसर (MBA): 15 पद एग्रीकल्चर ऑफिसर: 50 पद ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर): 199 पद चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2025 परिणाम (Prelims): दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 मुख्य परीक्षा: जनवरी-फरवरी 2026 इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा परिणामों के बाद योग्यता व आयु सीमा ऑफिस असिस्टेंट व स्केल-I ऑफिसर: शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष ऑफिसर स्केल-II: जनरल बैंकिंग: स्नातक + 2 साल का अनुभव IT ऑफिसर: संबंधित क्षेत्र में स्नातक + 1 साल अनुभव CA: ICAI से पास + 1 साल अनुभव लॉ ऑफिसर: LLB + 2 साल अनुभव ट्रेजरी/फाइनेंस/मार्केटिंग ऑफिसर: MBA/CA + 1 साल अनुभव एग्रीकल्चर ऑफिसर: कृषि/पशुपालन आदि में डिग्री + 2 साल अनुभव आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष ऑफिसर स्केल-III: योग्यता: स्नातक + 5 साल का अनुभव आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष आवेदन शुल्क SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹175 अन्य सभी श्रेणी: ₹850 महत्वपूर्ण लिंक आधिकारिक वेबसाइट: www.ibps.in अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो IBPS RRB भर्ती 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें। Read More :Gmail security warning,: 250 करोड़ Gmail यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, Google की चेतावनी
















