राष्ट्रीय

IBPS RRB recruitment 2025: 13,217 पदों पर बंपर भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन शुरू

IBPS RRB recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में 14वीं भर्ती प्रक्रिया 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 13,217 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 7,972 पद

ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर): 3,007 पद

ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर):

जनरल बैंकिंग: 854 पद

आईटी ऑफिसर: 87 पद

चार्टर्ड अकाउंटेंट: 16 पद

लॉ ऑफिसर: 48 पद

ट्रेजरी मैनेजर: 16 पद

मार्केटिंग/फाइनेंस ऑफिसर (MBA): 15 पद

एग्रीकल्चर ऑफिसर: 50 पद

ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर): 199 पद

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2025

परिणाम (Prelims): दिसंबर 2025 से जनवरी 2026

मुख्य परीक्षा: जनवरी-फरवरी 2026

इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा परिणामों के बाद

योग्यता व आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट व स्केल-I ऑफिसर:

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

ऑफिसर स्केल-II:

जनरल बैंकिंग: स्नातक + 2 साल का अनुभव

IT ऑफिसर: संबंधित क्षेत्र में स्नातक + 1 साल अनुभव

CA: ICAI से पास + 1 साल अनुभव

लॉ ऑफिसर: LLB + 2 साल अनुभव

ट्रेजरी/फाइनेंस/मार्केटिंग ऑफिसर: MBA/CA + 1 साल अनुभव

एग्रीकल्चर ऑफिसर: कृषि/पशुपालन आदि में डिग्री + 2 साल अनुभव

आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष

ऑफिसर स्केल-III:

योग्यता: स्नातक + 5 साल का अनुभव

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹175

अन्य सभी श्रेणी: ₹850

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइट: www.ibps.in

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो IBPS RRB भर्ती 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें।

Read More :Gmail security warning,: 250 करोड़ Gmail यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, Google की चेतावनी 

Thetarget365

Recent Posts

Litchi Farming Tips: लीची की खेती पर मंडराया संकट, मौसम की मार से कम आए मंजर, किसान ऐसे बचाएं अपनी फसल

Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…

6 hours ago

Chaitra Navratri 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगी अपार शक्ति, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पौराणिक कथा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…

6 hours ago

Palam fire incident: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मौके पर AAP और BJP कार्यकर्ताओं में भारी भिड़ंत

Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…

6 hours ago

Kangana vs Rahul: “मीडिया भी उन्हें सीरियस नहीं लेता”, सपा सांसद ने कंगना को क्यों दिखाया आईना?

Kangana vs Rahul:  हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…

6 hours ago

This website uses cookies.