ताज़ा खबर

Bihar Election 2025: छठ की साड़ी न मिली तो कुर्सी ही सही! फारबिसगंज में महिलाएं हुईं बेकाबू, उठा ले गईं कुर्सियां

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की कोशिश उस वक्त उल्टी पड़ गई, जब अररिया के फारबिसगंज में एनडीए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सुबह से इंतजार कर रहीं महिलाएं बिफर पड़ीं। छठ पर्व के लिए साड़ी और पूजन सामग्री मिलने की आस में बैठी महिलाओं का सब्र उस समय जवाब दे गया, जब उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। गुस्से में महिलाओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया और कार्यक्रम स्थल से कुर्सियां उठाकर चलती बनीं।

सुबह से शाम तक इंतजार, फिर भी वादा अधूरा

फारबिसगंज के दीनदयाल चौक पर एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का समय शाम 4 बजे निर्धारित था। नेताओं के स्वागत और चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी सुबह से ही कार्यालय पहुंच गई थीं।

महिलाओं को उम्मीद थी कि छठ पर्व के नजदीक होने के कारण उन्हें यहां से साड़ी और अन्य जरूरी सामान मिलेंगे, जिसके लिए वे घंटों तक इंतजार करती रहीं।

4 बजे भी नेता नहीं पहुंचे, सब्र टूटा

शाम 4 बजे तक नेतागण जब उद्घाटन के लिए नहीं पहुंचे और महिलाओं को उनसे किए गए वादे (साड़ी मिलने) के पूरे होने के कोई संकेत नहीं मिले, तो उनका सब्र का बांध टूट गया। इंतजार से नाराज महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।गुस्से में महिलाओं ने कुर्सियों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया और कुर्सियां उठाकर गाली-गलौज करते हुए कार्यक्रम स्थल से निकल गईं।

माथे पर कुर्सी लेकर चली गईं महिलाएं

स्थानीय कार्यकर्ताओं और टेंट हाउस के कर्मचारियों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कई महिलाएं कुर्सी को अपने माथे पर उठाकर चलती बनीं।

चुनाव के माहौल में नेताओं के कार्यक्रमों में जुटाई गई भीड़ का यह गुस्सा दर्शाता है कि चुनावी वादों को पूरा करने में देरी या विफलता मतदाताओं के सब्र को तोड़ सकती है। फारबिसगंज की इस घटना ने नेताओं को यह संदेश दिया है कि केवल भीड़ जुटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मतदाताओं, खासकर महिलाओं से किए गए वादों को समय पर पूरा करना भी जरूरी है। फिलहाल, इस घटना से एनडीए के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच असहज स्थिति पैदा हो गई है।

Read More : Kurnool Bus Accident: हैदराबाद पुलिस प्रमुख का बड़ा बयान, नशे में ड्राइविंग करने वाले अब ‘आतंकवादी’ माने जाएंगे

Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

5 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

5 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

7 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

7 hours ago

This website uses cookies.