सेहत-फिटनेस

बढ़ती उम्र में दिखना है जवां तो रात को सोने से पहले कर लें ये काम, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज

नई दिल्ली@ thetarget365 औषधीय गुणों से भरपूर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से स्किन के अलावा सेहत संबंधित समस्याओं के लिए भी किया जाता रहा है। अरंडी के तेल का इस्तेमाल कई प्रोडक्टस में भी किया जाता है और आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरपूर बताया गया है।

आपको बता दें, अरंडी के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणोंसे भरपूर होते हैं, जो स्किन की समस्याओं जैसे चेहरे के मुहांसे, दाग-धब्बे और झुर्रियों से निजात दिलाने के अलावा,सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए भी किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि इस तेल को लगाने से स्किन और सेहत को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं और इसे कैसे करें इस्तेमाल।

स्किन के लिए फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर कैस्टर ऑयल, यानी अरंडी का तेल स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। ये त्वचा को नमी और पोषण देता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है और चेहरा यंग दिखाई देता है। इसे आप सीधे त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं, या फिर किसी मॉश्चराइजिंग गुणों वाले ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

कैस्टर ऑयल बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल से बालों यानी स्कैल्प पर मसाज करने के बाद कम से कम दो घंटे बाद शैंपू करना चाहिए। इसे नियमित रूप से लगाएंगे तो बाल झड़ना भी कम होते हैं और ग्रोथ भी बेहतर होती है।

जोड़ों के दर्द से राहत

आपको बता दें, कैस्टर ऑयल से मसाज करने पर जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। इसे गुनगुना करके लगाना चाहिए। ये तेल एंटीइंफ्लामेटेरी गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसकी मसाज करने से मसल्स की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है और आराम महसूस होता है।

कब्ज से राहत

कैस्टर ऑयल के सेवन से कब्ज से राहत भी मिलती है। इसके लिए इसे रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ करना। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, नहीं तो समस्या भी हो सकती है।

कैस्टर ऑयल के सेवन अन्य लाभ

कैस्टर ऑयल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होता है, आंखों के लिए फायदा होता है और ये बालों की डैंड्रफ को भी कम करता है और चमक भी बढ़ाता है। इसके अलावा कैस्टर ऑयल पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स को कम करने, फाइन लाइंस और रिंकल्स को रोकने में भी हेल्पफुल रहता है।

Recent Posts

Uttar Pradesh Crime : फिरोजाबाद में हैवानियत, शादी से इनकार पर मासूम की दर्दनाक हत्या

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…

21 minutes ago

Rajnandgaon Fraud : राजनांदगांव डोंगरगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे स्कूल कोड से दिलाई परीक्षा

Rajnandgaon Fraud :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…

32 minutes ago

Raipur Delhi Flight : रायपुर-दिल्ली फ्लाइट पर बड़ा असर, इंडिगो ने घटाईं उड़ानें, यात्री परेशान

Raipur Delhi Flight : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के…

40 minutes ago

Former TMC MLA Arrested : प्रयागराज में टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास गिरफ्तार, बंगाल पुलिस को बड़ी कामयाबी

Former TMC MLA Arrested : उत्तर प्रदेश के संगम शहर प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और…

51 minutes ago

IPL 2026 Final : IPL फाइनल महामुकाबले पर मंडराया बारिश का साया, फैंस की बढ़ी चिंता

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर…

1 hour ago

This website uses cookies.