Thetarget365

रेण नदी से हो रहा था रेत का अवैध खनन व परिवहन, राजस्व और पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्यवाही

रेट माफिया एनजीटी नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, धड़ल्ले से कर रहे रेट खनन और परिवहन

लखनपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के लखनपुर और उदयपुर थाना के सीमा पर स्थित जजगा, जजगी, कवल गिरी, चैनपुर, तराजू, मोहनपुर, जमगला, लटोरी, कोरजा, बगदर्री में रेण नदी से लंबे समय से रेत माफियाओ द्वारा एनजीटी नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रुप से रेत खनन कर परिवहन किया जा रहा था। जिसकी लगातार शिकायत प्रशासन को मिल रही थी।

सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह रेण नदी के तट पर दबिश दी। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत के अवैध उत्खनन परिवहन मामले में लगभग एक दर्जन वाहनों को मौके पर पकड़ा। जिसमें दो वाहनों पर कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर लखनपुर पुलिस को सुपूर्द किया गया। साथ ही अन्य वाहनों पर भी कार्यवाही करने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा मानसून के आगमन से पूर्व जून माह से 15 अक्टूबर तक बालू घाट और नदियों से बालू उठाव पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। लंबे समय से रेत माफियाओं द्वारा बिना नंबर के वाहनों में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था।

जबकि शासन की ओर से मोहनपुर मार्ग मुड़ापारा घाट में बिट पास दिया गया है। 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक लगाया गया है। परंतु रॉयल्टी बचाने रेत माफियाओं द्वारा रेण नदी के अन्यत्र स्थान से रेत का अवैध खनन व धड़ल्ले से परिवहन कर अन्य राज्यों में खपाया जा रहा है। फिलहाल राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने कार्रवाई की है।

इस संबंध में उदयपुर नायब तहसीलदार आकाश गौतम ने कहा कि शिकायत उपरांत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर दबिश दी गई। दो वाहनों पर कार्रवाई कर लखनपुर थाने को सपुर्द किया गया है। साथ ही अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को मार्गदर्शन में आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

आकाश गौतम
नायब तहसीलदार उदयपुर
thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

5 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

6 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

6 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

6 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

6 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

7 hours ago

This website uses cookies.