IMF Pakistan Report
IMF Pakistan Report: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को लेकर एक गंभीर रिपोर्ट जारी की है, जिसमें देश में व्यापक भ्रष्टाचार की स्थिति को उजागर किया गया है। 186 पन्नों की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भ्रष्टाचार अब केवल एक समस्या नहीं, बल्कि यह शासन, राजनीति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि देश में लगातार बढ़ रहा भ्रष्टाचार ही पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। इस भ्रष्टाचार की पैठ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के दफ्तरों तक भी पहुँच चुकी है।
आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार के कई विनाशकारी आर्थिक परिणाम होते हैं, जिनमें सरकारी पैसों का गलत इस्तेमाल, बाजारों में अनुचित लाभ दिलाना, ईमानदार प्रतिस्पर्धा की समाप्ति, लोगों के भरोसे का टूटना और घरेलू तथा विदेशी निवेश का रुक जाना शामिल है।रिपोर्ट में पिछले 20 सालों के आँकड़ों का विश्लेषण किया गया है और बताया गया है कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के मामले में पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खराब देशों में गिना जाता है। यह स्थिति देश की आर्थिक सुधार की राह में सबसे बड़ी बाधा है।
रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया गया है कि ‘एलीट क्लास’ वाले लोग देश के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं। ये वे चुनिंदा लोग हैं जो सत्ता में हैं या मजबूत प्रभाव रखते हैं। ये समूह देश के बड़े आर्थिक फैसलों और संसाधनों पर कब्जा जमाकर बैठे हैं। इन खास समूहों में कई ऐसे संस्थान भी शामिल हैं जो सीधे सरकार से जुड़े हुए हैं। आईएमएफ की ‘Governance and Corruption Diagnostics’ की यह रिपोर्ट पाकिस्तान को एक बर्बाद मुल्क के रूप में पेश करती है, जहाँ शासन में अमीर लोगों का सिस्टम पर कब्ज़ा है और वे सिर्फ अपने हित में फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं।
आईएमएफ की रिपोर्ट यह भी बताती है कि पाकिस्तान में न्याय व्यवस्था बेहद कमजोर है। यहाँ की अदालतें धीमी हैं और उन पर प्रभावशाली लोगों का दबाव बना रहता है। इस कारण लोगों को अदालतों पर विश्वास नहीं है। यही वजह है कि विदेशी निवेशक भी पाकिस्तान में निवेश करने से दूर भागते हैं।
देश के सर्वेक्षण बताते हैं कि पाकिस्तान में लोग अदालत और पुलिस को सबसे ज्यादा भ्रष्ट मानते हैं और उन पर भरोसा नहीं करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में 68% लोग यह भी मानते हैं कि जो भ्रष्टाचार विरोधी संस्थाएँ हैं, उनका उपयोग राजनीतिक बदले के लिए किया जाता है।
भ्रष्टाचार की बढ़ती संभावना का एक कारण सरकारी कंपनियों की अत्यधिक मौजूदगी भी है। आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकारी कंपनियों (SOEs) के पास देश की अर्थव्यवस्था के 48% के बराबर संपत्ति है। यह विशाल संपत्ति सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार की संभावनाओं को और बढ़ाती है और निजी निवेश को हतोत्साहित करती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फंड्स का डायवर्जन (Funds Diversion) हो रहा है, जिससे निवेश का माहौल खराब होता है।
आईएमएफ की रिपोर्ट ने पाकिस्तान के हुक्मरानों को आइना दिखाते हुए साफ-साफ कहा है कि पाकिस्तान आर्थिक तौर पर कमजोर, राजनीतिक तौर पर अस्थिर और हमेशा बेलआउट पैकेज पर निर्भर रहने वाला देश है।रिपोर्ट में उम्मीद भी दिखाई गई है: अगर पाकिस्तान शासन सुधारों (Governance Reforms) को बढ़ावा देता है, तो वह पाँच साल के अंदर जीडीपी में 5 से 6.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकता है। लेकिन सुधारों के बिना, पाकिस्तान आर्थिक ठहराव और बाहरी आर्थिक मदद पर ही निर्भर रहेगा। यह चेतावनी पाकिस्तान के नेतृत्व के लिए एक गंभीर संदेश है कि संरचनात्मक सुधारों को लागू करना ही देश को इस संकट से बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है।
LPG Cylinder New Rules 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के हालातों…
Indian Railways New Refund Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटों की कालाबाजारी…
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया (गल्फ देशों)…
Supreme Court Landmark Verdict: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा दे चुकीं महिला…
Supreme Court Big Verdict: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और…
Iran-USA Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद…
This website uses cookies.