ताज़ा खबर

Madhya Pradesh में पत्नी की चिता को दी मुखाग्नि, फिर वापस लौट पति ने कर लिया सुसाइड

Madhya Pradesh के नर्मदापुरम में रोमियो-जूलियट सी लव स्टोरी देखने को मिली. यहां रहने वाली एक महिला की बीमारी से मौत हो गई. पति को उसकी मौत से ऐसा सदमा लगा कि उसने पहले तो पूरे रीति-रिवाज से पत्नी का अंतिम संस्कार किया. फिर वापस घर लौटकर उसने भी जान दे दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. वहीं, अब इस प्रेम कहानी की हर कहीं चर्चा हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, गुनोरा गांव का रहने वाला 35 साल का सुनील गौड़ पुलिस का गश्ती वाहन चलाता था. उसकी पत्नी निकिता बीमार रहती थी और शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान निकिता की मौत हो गई थी.

पत्नी निकिता की मौत के बाद सुनील ने दोपहर में उसका अंतिम संस्कार किया. फिर घर से ये कहकर निकला कि वो परिचित की गाड़ी वापस करने के लिए नर्मदापुरम जा रहा है. लेकिन फिर वो वापस नहीं लौटा. कुछ देर बाद उसकी लाश क्षत विक्षत हालत में नर्मदापुरम-इटारसी के बीच रेलवे के पोल क्रमांक 760-22 के पास मिली.

पत्नी की मौत से था दुखी

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवक ने पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या की है. देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक सुनील गौर कोतवाली थाने का गश्ती वाहन मोबाइल टू का निजी चालक था. वह पत्नी की बीमारी को लेकर परेशान था. सुनील की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Read More : BR Gavai : मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अंबेडकर अनुच्छेद 370 के विचारों के खिलाफ था

 

Thetarget365

Recent Posts

Govt Jobs 2026 : SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Govt Jobs 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

15 minutes ago

Sandalwood Farming : एक पेड़ और लाखों की कमाई! जानें कैसे चंदन की खेती आपको बनाएगी मालामाल

Sandalwood Farming :  अगर आप भी खेती को आज के दौर में कम कमाई वाला…

18 minutes ago

Mann Ki Baat : डिजिटल जनगणना से बदलेगी देश की सूरत! मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन…

21 minutes ago

Swiss Air Delhi Airport Fire : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग

Swiss Air Delhi Airport Fire : देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई…

27 minutes ago

Anemia and Dementia Link : एनीमिया और डिमेंशिया का गहरा नाता, खून की कमी बढ़ा सकती है याददाश्त खोने का खतरा

Anemia and Dementia Link : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण…

1 hour ago

Mohini Ekadashi 2026 : मोहिनी एकादशी पर करें ये छोटा सा उपाय, हर संकट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Mohini Ekadashi 2026 :  सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, और जब…

1 hour ago

This website uses cookies.