शामली में हुआ भीषण सड़क हादसा
Shamli Accident: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रात लगभग 1 बजे हुआ। स्विफ्ट कार (नंबर HR-19K-8004) चरखीदादरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चारों युवक कार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे।जैसे ही कार बुटराडा फ्लाईओवर के पास पहुंची, यह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कैंटर के पिछले हिस्से में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी हादसे की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ आए।
टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों युवक उसमें फंस गए। पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मौके पर पहुंचकर एएसपी संतोष कुमार सिंह और बाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार है।
पुलिस जांच के दौरान कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कार सवार युवक नशे की हालत में हो सकते हैं। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेजकर शवों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सुबह तक सड़क को खाली कर ट्रैफिक बहाल किया। स्थानीय लोग इस घटना से गहरे दुखी हैं और उनका कहना है कि फ्लाईओवर के पास अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया, “प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।”पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतकों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।
Read More : Gold Price Today: दिवाली के बाद लगातार क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम? जानें 8 नवंबर को 10 ग्राम सोने का रेट
Iran Spy Network: ईरान के कद्दावर नेता अली लारीजानी की हत्या के बाद तेहरान ने…
Pakistan Minority Oppression: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर हिंदू और ईसाई परिवारों के लिए अस्तित्व…
Trump Iran Threat: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण रक्तपात और ईरान के शीर्ष नेतृत्व के…
Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित दंतेवाड़ा जिले का बड़ेपल्ली गांव आज के आधुनिक…
Hindu New Year 2083: सनातन धर्म की गणना के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…
Religious Controversy: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे,…
This website uses cookies.