IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। इस बार मामला है फखर जमान के आउट होने को लेकर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले के खिलाफ आईसीसी (ICC) को आधिकारिक शिकायत दी है। PCB का दावा है कि फखर जमान को थर्ड अंपायर ने गलत तरीके से आउट करार दिया।
मैच के तीसरे ओवर में भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने फखर जमान का कैच पकड़ा। ऑन-फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली। टीवी अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने दो एंगल से कैच को जांचा। एक एंगल में ऐसा लगा कि गेंद पहले जमीन से टकराई, जबकि दूसरे एंगल में गेंद सीधे ग्लव्स में जाती दिखी। थोड़ी देर तक रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फखर जमान को आउट करार दिया। हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट इस फैसले से असंतुष्ट नजर आए।
Dunya न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, PCB ने अब इस फैसले के खिलाफ ICC को शिकायत पत्र सौंपा है। बोर्ड का कहना है कि अंपायर ने स्पष्ट वीडियो एविडेंस के बावजूद गलत फैसला सुनाया, जिससे मैच का रुख बदल गया। PCB का यह भी मानना है कि फखर जमान उस समय लय में खेल रहे थे, और अगर वह टिकते, तो पाकिस्तान का स्कोर 190 पार जा सकता था।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि गेंद जमीन से टकराई थी, लेकिन हो सकता है मैं गलत हूं। अंपायर से भी गलती हो सकती है। फखर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे और अगर वह टिकते तो स्कोर बड़ा हो सकता था।”यह पहला मौका नहीं है जब PCB ने अंपायरिंग को लेकर ICC से शिकायत की हो। इससे पहले भी बोर्ड एंडी पाइक्रॉफ्ट के अंपायरिंग फैसलों को लेकर ICC से नाराजगी जता चुका है।
भारत के खिलाफ एक और बड़ी हार के बाद पाकिस्तान टीम पर पहले ही दबाव है। ऊपर से अंपायरिंग पर सवाल उठाकर PCB ने फिर एक बार क्रिकेट के मैदान के बाहर भी बवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि, क्रिकेट में अंपायर का फैसला अंतिम और मान्य होता है।
भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का ICC के पास जाना एक बार फिर बताता है कि हार को लेकर वहां दबाव और असंतोष दोनों गहराए हुए हैं। अब देखना यह होगा कि ICC इस शिकायत पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या थर्ड अंपायर के फैसले की समीक्षा होगी।
Ali Larijani death: मध्य पूर्व के युद्ध के मैदान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली…
KC Tyagi Resigns: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता दल…
Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल…
Iran Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब…
Lok Sabha: भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
This website uses cookies.