Independence Day 2025 : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। इस बार पीएम मोदी ने 103 मिनट तक बोलकर अपने अब तक के सभी स्वतंत्रता दिवस भाषणों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को लेकर आम जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा,”इस दिवाली, देशवासियों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आम घरेलू वस्तुओं पर जीएसटी में भारी कटौती की जाएगी।”
पीएम मोदी ने संकेत दिया कि सरकार जीएसटी को और अधिक जन-हितैषी और सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने इसे “समय की मांग” बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर काम शुरू हो चुका है, जिसका उद्देश्य टैक्स का बोझ कम करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है।
देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री ने 1 लाख करोड़ रुपए के रोजगार पैकेज की घोषणा की।”आज से ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ लागू हो रही है। इसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार ₹15,000 की आर्थिक सहायता देगी,” प्रधानमंत्री ने कहा। यह योजना युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और निजी क्षेत्र को अधिक रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने इसका करारा जवाब दिया है। “हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन की धरती पर सैकड़ों किलोमीटर भीतर जाकर आतंकियों के हेडक्वार्टर को नष्ट कर दिया।”उन्होंने कहा कि “भारत अब न्यूक्लियर धमकियों से डरने वाला देश नहीं है। पाकिस्तान की नींद इस जवाब से उड़ी हुई है।”
प्रधानमंत्री मोदी का यह 103 मिनट का भाषण अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस संबोधन बन गया है। इससे पहले उनका सबसे लंबा भाषण 2024 में 98 मिनट का था।
प्रधानमंत्री मोदी का यह भाषण केवल घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित भारत के संकल्प का प्रतीक था। जीएसटी में कटौती से जहां आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं रोजगार योजना युवाओं के लिए आशा की किरण बनकर आई है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत की जवाबी कार्रवाई अब और निर्णायक हो चुकी है।
Punjab Security Alert : सरहदी राज्य पंजाब में बुधवार का दिन सुरक्षा की दृष्टि से…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने भारतीय राजनीति में…
Vijay Thalapathy : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले परिणामों के बाद अब राज्य में…
Yogendra Yadav : स्वराज इंडिया के संस्थापक और प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने हालिया…
This website uses cookies.