India vs Pakistan Controversy: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले एक भावुक अपील ने देशभर का ध्यान खींचा है। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवान शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने इस मैच का बहिष्कार करने की अपील करते हुए BCCI और भारतीय क्रिकेटरों की चुप्पी पर कड़ा सवाल उठाया है।
ऐशान्या ने कहा, “BCCI को पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था। क्या उन 26 परिवारों की भावनाओं की कोई कीमत नहीं? जिनके घर के लोग ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हो गए, क्या उनकी शहादत का कोई मोल नहीं?” उन्होंने कहा कि शायद इसलिए BCCI चुप है क्योंकि उनके परिवार से कोई जवान शहीद नहीं हुआ।
भावुक होते हुए ऐशान्या ने कहा, “क्रिकेट को हमेशा राष्ट्रीय गर्व से जोड़ा गया है। लेकिन आज एक भी क्रिकेटर यह कहने के लिए आगे नहीं आ रहा कि हमें पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। आप खुद स्टैंड लीजिए, BCCI आपको बंदूक की नोंक पर खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर आपके पड़ोसी से झगड़ा हो जाए तो आप उससे बात नहीं करते, फिर हमारे पड़ोसी मुल्क ने हमारे देश में घुसकर हमारे जवानों को मारा — और हम उनके साथ क्रिकेट खेलेंगे?” ऐशान्या ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत-पाकिस्तान मैच से मिलने वाला रेवेन्यू अंततः आतंकवाद को ही पोषित करेगा, क्योंकि पाकिस्तान में फंडिंग सीधे टेरर नेटवर्क में जाती है।
शहीद की पत्नी ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैं हाथ जोड़कर कहती हूं, इस मैच का बहिष्कार करें। उस दिन टीवी मत ऑन करें। जब व्यूअरशिप नहीं होगी, तो रेवेन्यू नहीं मिलेगा और शायद BCCI और सरकार को यह एहसास हो कि देश की भावनाएं भी मायने रखती हैं।”
ऐशान्या ने कहा, “कभी तो सरकार ने कहा था कि भारत पाकिस्तान से मैच नहीं खेलेगा। फिर आज क्या बदला? आखिर क्यों क्रिकेट के नाम पर राष्ट्रीय सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है?”
शहीदों के परिवारों की आवाज को सुनना और समझना हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐशान्या द्विवेदी की अपील भावनात्मक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा सवाल भी है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच पर बहस एक बार फिर क्रिकेट से ऊपर देशभक्ति बनाम व्यावसायिकता की ओर मुड़ गई है।
Read More : Indigo Flight Lucknow: इंडिगो फ्लाइट रनवे पर रुकी, सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…
This website uses cookies.