India semiconductor boost : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूती देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया। सरकार ने ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ (ISM) के तहत चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इससे देश में चिप निर्माण की आत्मनिर्भरता को नई गति मिलेगी।

4,600 करोड़ रुपये का निवेश, 2,034 नए रोजगार
इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 4,600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे 2,034 कुशल पेशेवरों को सीधा रोजगार मिलेगा, जबकि हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे पहले 6 प्रोजेक्ट्स को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, जो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग चरणों में कार्यरत हैं।

कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी?
SiCSem Pvt Ltd (ओडिशा)
3D ग्लास सॉल्यूशंस इंक (3DGS) (ओडिशा)
कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया लिमिटेड (CDIL) (पंजाब)
एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज (आंध्र प्रदेश)
देश को मिलेगी पहली कंपाउंड फैब्रिकेशन और ग्लास-आधारित पैकेजिंग यूनिट
सरकार का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स से देश को पहली वाणिज्यिक कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सुविधा और ग्लास-आधारित सब्सट्रेट सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट मिलेगी। इनका उपयोग टेलीकॉम, EVs, डेटा सेंटर, रक्षा, AI और औद्योगिक उपकरणों जैसे उभरते क्षेत्रों में होगा।
कहां-कहां लगेंगे सेमीकंडक्टर प्लांट?
ओडिशा (भुवनेश्वर – इंफो वैली): SiCSem और 3DGS
पंजाब (मोहाली): CDIL
आंध्र प्रदेश: ASIP
प्रमुख प्रोजेक्ट्स की झलक
SiCSem Pvt Ltd (ओडिशा)
UK की Class-SiC के साथ साझेदारी
हर साल 60,000 SiC वेफर्स और 96 मिलियन यूनिट्स की पैकेजिंग
उपयोग: मिसाइल, EVs, रेलवे, फास्ट चार्जर, डेटा रैक, होम एप्लायंसेस
3DGS (ओडिशा)
बनाएगा ग्लास इंटरपोज़र्स, सिलिकॉन ब्रिजेस और 3DHI मॉड्यूल्स
सालाना: 69,600 ग्लास पैनल, 50 मिलियन यूनिट्स, 13,200 3DHI मॉड्यूल्स
उपयोग: रक्षा, AI, ऑटोमोबाइल, फोटोनिक्स
ASIP (आंध्र प्रदेश)
साउथ कोरिया की APACT के साथ साझेदारी
सालाना 96 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन
उपयोग: मोबाइल, सेट-टॉप बॉक्स, ऑटो पार्ट्स
CDIL (पंजाब)
मौजूदा यूनिट का विस्तार
प्रोडक्ट्स: MOSFETs, IGBTs, ट्रांजिस्टर, डायोड्स
सालाना 158.38 मिलियन यूनिट्स का लक्ष्य
उपयोग: EVs, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, इंडस्ट्रियल सेक्टर
‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में अहम कदम
सरकार का मानना है कि ये निवेश भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण के वैश्विक मानचित्र पर मजबूत स्थिति दिलाएंगे। ISM के तहत अब तक कुल 10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें 1.60 लाख करोड़ रुपये का संयुक्त निवेश प्रस्तावित है।
Read More : Sushil Kumar bail cancelled : सुशील कुमार की ज़मानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, एक हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश










