Indian Army Chief: भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्री गंगानगर के घडसाना गांव में सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना और बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात कर आतंकवाद के खिलाफ देश की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है तो वह इतिहास के नक्शे से भी मिट सकता है।
जनरल द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि इस बार भारतीय सेना पहले जैसी सहनशीलता नहीं दिखाएगी। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करता है तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का दूसरा चरण जल्द शुरू किया जाएगा।” ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था और लगभग 100 से अधिक पाकिस्तान सेना के जवान तथा कई आतंकियों को ढेर किया था।
सेनाध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सेना के जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दिया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था और यह ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था। उन्होंने कहा, “जब तक हम जिंदा रहेंगे, ऑपरेशन सिंदूर का नाम हमारे साथ रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ है और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में वह अब संयम नहीं बरतेगा। उनका कहना था कि भारत की कार्रवाई इतनी निर्णायक होगी कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास और भूगोल में अपनी जगह बनाए रखनी है या नहीं।
जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण में भारत ने केवल आतंकी ठिकानों, उनके ट्रेनिंग सेंटरों और आतंकियों के आकाओं को निशाना बनाया था, जिससे कोई निर्दोष नागरिक या सैन्य टारगेट प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया ने भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद की कड़ी निंदा की थी।
उन्होंने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी कि अब भारतीय सेना किसी भी तरह का संयम नहीं दिखाएगी और आगामी कार्रवाई में आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान अपनी भूगोलिक पहचान बनाए रखना चाहता है तो उसे आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा।”
इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन सेना अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, राजपुताना राइफल्स के मेजर रितेश कुमार और हवलदार मोहित गैरा को उनके बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की यह कड़ी चेतावनी पाकिस्तान के लिए साफ संदेश है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कीमत पर निहत्था नहीं होगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से मिली ताकत के साथ भारत अब और भी मजबूत कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान भारत-पाकिस्तान संबंधों में नई ज्वलंत स्थिति को दर्शाता है।
Read More: Gaza Israeli Airstrikes: गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 53 फिलिस्तीनियों की मौत, हिंसा जारी
Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
This website uses cookies.