अंतरराष्ट्रीय

Indian Engineer Shot: अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की पुलिस फायरिंग में मौत, नस्लीय उत्पीड़न और नौकरी से निकाले जाने की दी थी जानकारी

Indian Engineer Shot:  अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दिल दहला देने वाली घटना में भारतीय इंजीनियर मोहम्मद निजामुद्दीन की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। मृतक निजामुद्दीन तेलंगाना राज्य के रहने वाले थे और अमेरिका में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी कर रहे थे।

यह घटना 3 सितंबर को सांता क्लारा शहर में हुई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें 911 नंबर पर चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि एक शख्स चाकू लेकर खड़ा है और बात नहीं मान रहा। पुलिस ने कहा कि आत्मरक्षा में उसे चार गोलियां मारी गईं।

रूममेट से विवाद के बाद हुई घटना

पुलिस के अनुसार, जिस वक्त अधिकारी मौके पर पहुंचे, उस वक्त निजामुद्दीन का रूममेट जमीन पर घायल पड़ा था। बताया गया है कि रूममेट के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने कहा कि जब निजामुद्दीन से हथियार छोड़ने को कहा गया, तो उसने सहयोग नहीं किया, जिसके बाद फायरिंग करनी पड़ी।

नस्लीय उत्पीड़न और नौकरी से निकाले जाने का लगाया था आरोप

इस घटना से कुछ दिन पहले ही मोहम्मद निजामुद्दीन ने LinkedIn पर एक पोस्ट में अपने साथ हुए नस्लीय भेदभाव और वेतन धोखाधड़ी की बात साझा की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अनुचित तरीके से नौकरी से निकाला गया है और इसके पीछे कंपनी के भीतर का भेदभाव जिम्मेदार है।

परिवार का आरोप और मांग

तेलंगाना में निजामुद्दीन के परिवार को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उनके घर में कोहराम मच गया। मजलिस बचाओ तहरीक के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने निजामुद्दीन के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। अमजद खान ने कहा:“यह मामला केवल एक फायरिंग का नहीं है, बल्कि एक भारतीय नागरिक के साथ हुए नस्लीय भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न की जांच जरूरी है।”

विदेश मंत्रालय से जांच की मांग

परिवार और सामाजिक संगठनों ने भारत सरकार से अपील की है कि इस मामले में अमेरिकी प्रशासन से कूटनीतिक स्तर पर बात कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Read More: Cloudburst Chamoli :उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, दो की मौत, छह लापता, 45 मकान ध्वस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

Thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

4 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

4 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

5 hours ago

This website uses cookies.