राष्ट्रीय

Transgender Poisoning: इंदौर में सनसनी! आपसी विवाद में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Transgender Poisoning:  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक हैरान कर देने वाली और दुखद घटना सामने आई है। नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद के चलते, एक गुट के करीब 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। इस सामूहिक घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जहर पीने वाले सभी 24 प्रभावित किन्नरों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की आशंका

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि किन्नरों ने फिनायल जैसा कोई जहरीला पदार्थ पीया है। हालांकि, उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस ने बताया कि सभी प्रभावितों का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। सीएमएचओ (CMHO) को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है और मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

गहरा और पुराना विवाद कारण?

सामूहिक रूप से जहर पीने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह कदम किन्नरों के गुटों के बीच चल रहे लंबे और गहरे आपसी विवाद का नतीजा हो सकता है।

बता दें कि यह विवाद कुछ समय पहले भी सुर्खियों में आया था, जब इस मामले में दो मीडियाकर्मियों द्वारा एक किन्नर के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा था। किन्नरों के इस विवाद की जांच के लिए पूर्व में एसआईटी (SIT) भी गठित की गई थी, लेकिन एक बड़े अधिकारी का ट्रांसफर होते ही जांच धीमी पड़ गई थी।

प्रशासनिक अमला अलर्ट

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। एमवाय अस्पताल में एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार, सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के डॉक्टर उपचार में लगे हुए हैं।

डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि सभी 24 प्रभावित किन्नरों की तबीयत ठीक होने के बाद उनके स्टेटमेंट (बयान) लिए जाएंगे। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उन्होंने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया और कौन सा जहरीला पेय पदार्थ पिया था। मामले की गहन जांच जारी है।

Read More : US Shutdown Layoffs: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट का झटका! शटडाउन में 4000 कर्मचारियों की छंटनी पर रोक

Thetarget365

Recent Posts

Bharatmala Project: भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला, फरार पूर्व SDM निर्भय साहू गिरफ्तार, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति

Bharatmala Project: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारत माला परियोजना मुआवजा घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW)…

34 seconds ago

SIA filed chargesheet: शहरों में छिपे हैं नक्सलियों के मददगार? SIA की चार्जशीट में बड़ा सनसनीखेज खुलासा

SIA filed chargesheet:  छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खतरनाक शहरी नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण…

3 minutes ago

Baloda Bazar Violence Case : अमित बघेल 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में, चौथी गिरफ्तारी पर समर्थकों ने उठाए सवाल

Baloda Bazar Violence Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बलौदा बाजार आगजनी और हिंसा मामले में…

13 minutes ago

भाजपा छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सरगुजा से भी नेताओं को अहम जिम्मेदारी

Raipur News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा…

15 minutes ago

Assam Election 2026: AIUDF की दूसरी लिस्ट जारी, बिन्नाकंडी से ताल ठोकेंगे बदरुद्दीन अजमल; देखें 12 उम्मीदवारों के नाम

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऑल इंडिया…

1 hour ago

This website uses cookies.