Indore murder case : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कनाड़िया क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का राजफाश कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी बाहरी बदमाश ने नहीं बल्कि महिला के पति ने ही प्रेमिका के साथ मिलकर सुपारी देकर करवाई थी। मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका रानी सोनगरा का पति ईश्वर सोनगरा का संबंध एक अन्य महिला तोषिका सोनगरा से था। तोषिका एक निजी स्कूल में एडमिन है। तीन साल पहले ईश्वर और तोषिका ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। रानी इस रिश्ते का विरोध कर रही थी और अपने बच्चों के लिए ईश्वर के साथ समझौता करना चाहती थी। लेकिन ईश्वर पत्नी को छोड़ने के बजाय प्रेमिका के साथ जीवन बिताना चाहता था। इसी कारण ईश्वर और तोषिका ने मिलकर रानी की हत्या की साजिश रची। तोषिका की मां भी इस साजिश में शामिल थी और लगातार रानी को धमकियां दी जा रही थीं।
पुलिस के मुताबिक, ईश्वर और तोषिका ने हत्या की सुपारी देने के लिए पैसों का इंतजाम गोल्ड लोन लेकर किया। ईश्वर ने शूटर मुजफ्फर को कुल 60 हजार रुपये दिए। इसमें से 20 हजार रुपये पिस्टल खरीदने और 40 हजार रुपये हत्या की सुपारी के लिए थे। मुजफ्फर ने पिस्टल की व्यवस्था के लिए अपने साथी मोहम्मद समद और अमन से संपर्क किया। अमन ने आगे अमन देवड़ा और एक अन्य युवक से मुलाकात करवाई। हालांकि, इस दौरान अमन देवड़ा एक सड़क हादसे में मारा गया और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या से पहले रानी की लगातार रेकी की जा रही थी। 14 अगस्त को जब रानी स्कूल से घर लौट रही थी, तब मुजफ्फर बगैर नंबर की बाइक और हेलमेट पहनकर कनाड़िया पहुंचा। उसने रानी पर नजदीक से गोली चलाई और फरार हो गया। घटना के बाद रानी को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में भी रानी के सिर में गोली लगने का छेद मिला।
रानी के परिजनों ने शुरुआत से ही दावा किया था कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि ईश्वर की साजिश है। रानी की बड़ी मां कांता ने बताया कि ईश्वर की प्रेमिका और उसकी मां लगातार रानी को रास्ते से हटने की धमकी देती थीं। हत्या के बाद ईश्वर ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि उसकी पत्नी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी। लेकिन कॉल डिटेल्स और पूछताछ में ईश्वर बार-बार बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
परिवार के हंगामे और जांच में जुटे सबूतों के आधार पर पुलिस ने ईश्वर सोनगरा, तोषिका सोनगरा, मुजफ्फर, अमन और समद सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जल्द ही चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।
इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक पति प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को कैसे मौत के घाट उतार सकता है। मृतका रानी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील कर रहे हैं। इंदौर का यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि रिश्तों की सच्चाई और गिरते सामाजिक मूल्यों की भयावह तस्वीर है। प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या करवाने वाले ईश्वर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भले ही बड़ी कामयाबी हासिल की हो, लेकिन यह वारदात समाज को गहरे जख्म दे गई है।
Read More : North Korea missile base: नॉर्थ कोरिया का गुप्त मिसाइल अड्डा चीन सीमा के पास, 9 ICBM तैनात होने का दावा
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.