अपराध

Raja Raghuwanshi murder : राजा रघुवंशी मर्डर केस, शिलॉन्ग कोर्ट ने चालान पेश करने की तय की डेडलाइन

Raja Raghuwanshi murder : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच तेजी पकड़ चुकी है। शिलॉन्ग कोर्ट ने मेघालय पुलिस को आदेश दिया है कि वह 1 सितंबर तक चालान पेश करे। इसी सिलसिले में मेघालय पुलिस की एसआईटी (Special Investigation Team) इन दिनों इंदौर में जांच कर रही है। एसआईटी ने फरारी के दौरान आरोपी राज कुशवाहा से जुड़े पहलुओं की जांच की। टीम ने उसके दोस्तों भरत जाधव और अभिषेक मोरे से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि राज और वे एक ही कॉलोनी में रहते थे और वहीं दोस्ती हुई थी। हालांकि, उन्होंने सोनम और राज के रिश्तों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

मोबाइल दुकान से सिम कार्ड की खरीदारी

एसआईटी ने बाणगंगा इलाके की उस मोबाइल दुकान का भी दौरा किया, जहां से राज ने फरारी के दौरान दो सिम कार्ड खरीदे थे। इनमें से एक सिम आनंद कुर्मी के दस्तावेजों पर लिया गया था, जो हत्याकांड में शामिल रहा है। मामले में सबूत मिटाने के आरोपी शिलोम जेम्स, भूपेंद्र भदौरिया और बलवीर अहिरवार को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अब एसआईटी नए सबूत जुटाकर इनकी जमानत रद्द कराने की तैयारी कर रही है। इंदौर में जिन लोगों से पूछताछ हुई है, उन्हें केस में गवाह बनाया जा सकता है।

राजा के परिजनों का रुख

राजा रघुवंशी के परिजन लगातार कोर्ट में सक्रिय हैं। उनके वकील ने पहले भी आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया था। परिवार को जानकारी मिली है कि सोनम के परिवार ने उसके बचाव के लिए एक वकील नियुक्त किया है। राजा के परिजन अब भी आरोपियों की जमानत का विरोध करने के लिए तैयार हैं।

कैसे हुआ था हत्याकांड?

11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय पहुंचे और 22 मई को सोहरा घूमने निकले। बताया जाता है कि दोनों ने एक एक्टिवा किराए पर ली थी। इसी यात्रा के दौरान राजा की हत्या कर शव को शिलॉन्ग की खाई में फेंक दिया गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। राजा रघुवंशी हत्याकांड अब नए मोड़ पर है। एसआईटी सबूत जुटाने और गवाहों की सूची मजबूत करने में लगी है। वहीं, राजा का परिवार आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में डटा हुआ है। आने वाले दिनों में शिलॉन्ग कोर्ट में चालान पेश होने के बाद इस केस की दिशा और स्पष्ट हो जाएगी।

Read More  : Colombia terror attack: कोलंबिया में आतंकियों का तांडव, बम धमाका और ड्रोन अटैक में 18 की मौत

Thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

4 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

4 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

4 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

5 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

5 hours ago

This website uses cookies.