छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की पहल: बिसुनपुर में शुरू हुआ एबीसी सेंटर, नसबंदी-टीकाकरण अभियान तेज

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने एक ठोस और व्यवस्थित पहल की शुरुआत की है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और “एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) रूल्स, 2023” के तहत अब शहर में वैज्ञानिक तरीके से कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे न केवल उनकी आबादी नियंत्रित होगी बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

नगर निगम अंबिकापुर द्वारा बिसुनपुर वार्ड में अत्याधुनिक एबीसी सेंटर की स्थापना की गई है, जहां आवारा कुत्तों के बधियाकरण (नसबंदी), टीकाकरण और डीवर्मिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। इस सेंटर में मानक के अनुरूप ऑपरेशन रूम, आवश्यक सर्जिकल उपकरण और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही डॉग कैचर वाहन और विशेष केज भी खरीदे गए हैं, जिससे अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

इस कार्य के लिए शासन स्तर से अधिकृत एजेंसी “सिद्धि एनिमल वेलफेयर” की प्रशिक्षित टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम द्वारा पकड़े गए कुत्तों को पहले सेंटर में लाकर उनका उपचार, नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें पुनः उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। हालांकि, रेबीज से संक्रमित या अत्यधिक आक्रामक कुत्तों को सड़कों पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा, जिससे संभावित खतरे को रोका जा सके।

आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे स्टेडियम, अस्पताल, बस स्टैंड और शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर डॉग कैचर टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 अप्रैल को एबीसी कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गांधी स्टेडियम क्षेत्र से 13 आवारा कुत्तों को पकड़कर बिसुनपुर स्थित सेंटर में रखा गया है।

नगर निगम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। आवारा कुत्तों से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए राज्य शासन की हेल्पलाइन ‘निदान 1100’ पर संपर्क किया जा सकता है। यह पहल शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Congo New Government : कांगो गणराज्य में नई सरकार का गठन, अनातोले कोलिनेट माकोसो फिर बने प्रधानमंत्री

Congo New Government : अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अध्याय की शुरुआत…

20 minutes ago

Jeffrey Sachs World War 3 : बाबा वेंगा के बाद अब जेफरी सैक्स ने दी विश्वयुद्ध की चेतावनी, गहराया बड़ा संकट

Jeffrey Sachs World War 3 :  दुनियाभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बुल्गारियाई…

32 minutes ago

West Bengal Election : राहुल गांधी का बंगाल में शक्ति प्रदर्शन, मोदी और ममता पर साधा तीखा निशाना

West Bengal Election : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल…

39 minutes ago

Kolkata Slum Fire : महेशतला की झुग्गियों में भीषण आग, सियालदह-बज बज रेल सेवा घंटों बाधित

Kolkata Slum Fire : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शनिवार को एक…

52 minutes ago

This website uses cookies.