Thetarget365

अपमानित अधिवक्ताओं ने किया अनुविभागीय न्यायालय का बहिष्कार

राजपुर @thetarget365 बलरामपुर जिला अंतर्गत राजपुर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ ने एक आवश्यक बैठक आयोजित कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के न्यायालय का बहिष्कार कर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि जब तक अधिकारी को नहीं हटाया जाता अधिवक्ता संघ न्यायालय की कार्यवाही का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा।

तहसील अधिवक्ता संघ राजपुर की बैठक में संघ के सदस्यों ने अपनी-अपनी राय जाहिर की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में हो रहे अभद्र व्यवहार की बातें विस्तार पूर्वक संघ के पदाधिकारी के साथ रखी। अधिवक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के संपूर्ण न्यायालय कार्रवाइयों का बहिष्कार सभी अधिवक्ता गण करेंगे।
संघ के सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ताओं के द्वारा प्रकरणों के सुनवाई के दौरान राजस्व मंडल व माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा पारित न्याय दृष्टांत का उल्लेख प्रकरण में पारित किए जाने वाले आदेशों में नहीं किया जाता है। अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ता गणों को दांडिक मामलों में अलग-अलग कक्षो में सुनवाई के लिए बुलाया जाता है। साथ ही धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण का निपटारा अपने चेंबर में किया जाता है। बगैर प्रतिवेदन आहुत किए 145 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरणों में साक्ष्य करने को कहा जाता है। कई बार न्यायालय में साक्ष्य के दौरान अन्य पक्षकारों को व अधिवक्ताओं को भी बाहर कर दिया जाता है। अनुविभागीय अधिकारी राजपुर अधिवक्ताओं से बदतमीजी पूर्ण व्यवहार कर अपमानित व जलील करते हैं

तहसील अधिवक्ता संघ राजपुर ने इस संबंध में मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है। संघ ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव जेम्स कुजुर को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि वे जब तक नहीं हटाए जाते अधिवक्ता संघ न्यायालय की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा। इस दौरान तहसील अधिवक्ता संघ राजपुर अध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील सिंह, उमेश ओझा, शिवा नंद दुबे, रामनारायण जायसवाल, रामनरेश अग्रवाल, शैलेश तिवारी, विपिन जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश पाल सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च, मार्केट में मचाएगा भारी तहलका

OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…

7 minutes ago

CG Lab Attendant Recruitment 2026: 430 पदों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…

16 minutes ago

UP Election 2027 : दादरी की धरती से अखिलेश का बड़ा दांव, क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी गणित?

UP Election 2027 :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के…

22 minutes ago

Assam Politics : अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, असम को घुसपैठिया मुक्त बनाना लक्ष्य, पहले होते थे बम धमाके

Assam Politics :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक चुनावी जनसभा को…

39 minutes ago

This website uses cookies.