International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योग संगम और हरित योग’ थीम के साथ मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी थे। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवीन्द्र गबेल और जिला पंचायत अध्यक्ष सुजाता सुखलाल चौहान भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर वैरादर स्थित स्टेडियम मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास शुरू हुआ। जहां कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और अन्य लोगों ने योग गुरु के साथ विभिन्न योग आसन किए। दरअसल, हर साल योग दिवस पर न सिर्फ रायगढ़ बल्कि आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करने आते हैं।
समाज कल्याण विभाग ने अपील की है कि रायगढ़ के इच्छुक नागरिक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। साथ ही, समारोह के बाद नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ली गई और लोगों को जागरूक किया गया।
Read More : Durg station : दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे SECR , कॉलोनी में महिलाओं की समस्याएं सुनीं
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए…
Kanker Blast : नियति की क्रूरता कई बार इंसान की कल्पना से परे होती है।…
NITI Aayog : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च…
Musk vs OpenAI : तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक, एलन…
UPSSSC Forest Guard 2026 : उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं…
This website uses cookies.