अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शहर अंबिकापुर में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार गिरती गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने गंभीर रुख अपनाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक द्वारा गठित जांच समिति ने बुधवार से अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह जांच समिति पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की के नेतृत्व में कार्य कर रही है, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर व्यापक जांच और मूल्यांकन का जिम्मा सौंपा गया है।
बुधवार को समिति ने अपने पहले निरीक्षण के रूप में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर का दौरा किया। यहां जांच दल ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर्या के मार्गदर्शन में अस्पताल की विभिन्न इकाइयों जैसे हमर लैब, सोनोग्राफी विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, ऑक्सीजन प्लांट, ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक और विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया। समिति ने मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों से बातचीत की, रिकॉर्ड खंगाले और व्यवस्थाओं की स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की।
जांच समिति को आमजन के हित में स्थायी समिति का रूप दिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने समिति को निर्देश दिए हैं कि आगे से यह टीम बिना पूर्व सूचना के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण करे, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
आज के निरीक्षण के दौरान जांच समिति के सदस्य हेमंत सिन्हा, सीमा सोनी, निमन राशि एक्का, गुरुप्रीत सिद्धू सहित सहयोगी सदस्य अनूप मेहता, अजय सिंह, विनोद एक्का, आशीष जायसवाल, अंकित जायसवाल और ऋषभ जायसवाल भी उपस्थित थे।
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…
Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…
UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…
X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…
Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
This website uses cookies.