IPL team value : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग के रूप में एक बार फिर सुर्खियों में है। 2025 में IPL की मार्केट वैल्यू में एक ही दिन में 12.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद IPL की कुल वैल्यू 18.5 बिलियन डॉलर (लगभग ₹1.58 लाख करोड़) हो गई है। यह वृद्धि न केवल क्रिकेट जगत बल्कि वैश्विक खेल बिज़नेस के लिए भी एक ऐतिहासिक संकेत है।
एक अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, IPL की ब्रांड वैल्यू 13.8% बढ़कर 3.9 बिलियन डॉलर (लगभग ₹33,000 करोड़) हो गई है। इसमें प्रमुख भूमिका लीग के टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप और अन्य चार प्रमुख प्रायोजकों की रही, जिनकी कमाई में कुल 1485 करोड़ रुपये (25%) की वृद्धि हुई है। IPL और टाटा के बीच 2028 तक ₹2500 करोड़ का समझौता भी इसकी स्थिरता और लोकप्रियता को दर्शाता है।
टीमों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस बार सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है। RCB की ब्रांड वैल्यू 269 मिलियन डॉलर (₹2300 करोड़) पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।
इस सीजन में BCCI को IPL से ₹22,563 करोड़ की आय हुई, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। IPL 2025 का फाइनल जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप लेकर आया, जिसे दर्शकों ने कुल 31.7 बिलियन मिनट (3170 करोड़ मिनट) तक देखा। अगर लीग एक हफ्ते के लिए बीच में न रुकी होती, तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था।
IPL अब केवल एक खेल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बहु-अरब डॉलर का वैश्विक ब्रांड बन चुका है। RCB की ब्रांड वैल्यू में ऐतिहासिक उछाल, दर्शकों का बेजोड़ समर्थन और स्पॉन्सरशिप में जबरदस्त मुनाफा यह दिखाता है कि IPL भारतीय खेल क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ बन चुका है। आने वाले वर्षों में इसकी वैल्यू में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
Rashid Khan Reveal: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद…
Child Health Alert: विटामिन डी शरीर के लिए एक अनिवार्य पोषक तत्व है, जो न…
Nepal Tradition: हिमालय की बर्फीली चोटियों और दुर्गम वादियों के बीच बसा नेपाल अपनी नैसर्गिक…
Gold Silver Price : सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी…
Women Reservation UP : महिला आरक्षण बिल (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर देश की…
Udhampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर…
This website uses cookies.