Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राजनीति में कदम रखने के एक साल के भीतर ही अपनी नाराजगी जाहिर की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि राजनीति उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक सांसद होकर उन्हें विधायक और पंचायत स्तर का काम क्यों करना पड़ रहा है।
पॉडकास्ट में कंगना ने स्वीकार किया कि राजनीति उनके लिए पूरी तरह से नया अनुभव है। उन्होंने कहा, “मैं मानती हूं कि राजनीति एक अलग पेशा है। यह पूरी तरह से समाज सेवा से जुड़ा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जनता की समस्याओं से इतने सीधे तौर पर जुड़ूंगी।” कंगना ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और इस क्षेत्र में उनका कोई पूर्व अनुभव नहीं रहा है।
सांसद के तौर पर मिलने वाली शिकायतों से कंगना काफी खिन्न नजर आईं। उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण के लिए लड़ना और किसी के मोहल्ले की टूटी हुई नाली को लेकर चिंतित होना—दो अलग-अलग चीजें हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर लोग उनके पास स्थानीय समस्याएं लेकर आते हैं, जैसे टूटी सड़कें या जल निकासी की समस्या, जबकि ये विषय राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के अंतर्गत आते हैं।
कंगना ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि लोग सांसद से ऐसी उम्मीदें क्यों रखते हैं। उन्होंने कहा, “लोग मुझे देखते ही अपनी समस्याएं गिनाने लगते हैं। वे कहते हैं—आपके पास पैसा है, तो अपनी सड़के खुद बनवाइए।”इस तरह की टिप्पणियों से कंगना को यह एहसास हो रहा है कि राजनीति में सिर्फ शोहरत नहीं, व्यवहारिक जिम्मेदारियों और जमीनी हकीकत का सामना भी करना पड़ता है।
अपने निजी जीवन की बात करते हुए कंगना ने कहा, “मैंने हमेशा बहुत व्यक्तिगत इच्छाओं से भरा जीवन जिया है—बड़ा घर, कार, हीरे-जवाहरात, खूबसूरती। लेकिन राजनीति इन सबका विरोध करती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में आने के बाद उन्हें त्याग और सेवा के महत्व का एहसास हुआ है, जो उनके पुराने जीवन से बिल्कुल अलग है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद को भविष्य में प्रधानमंत्री के रूप में देखती हैं, तो कंगना ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं खुद को उस स्तर का नहीं मानती और मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा भी नहीं है।” कंगना की ये टिप्पणियां उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर गंभीर संकेत दे रही हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि शायद अभिनेत्री जल्द ही राजनीति से दूरी बना सकती हैं। एक साल से भी कम समय में कंगना रनौत की राजनीति से नाराजगी उनके भविष्य की राह पर सवाल खड़े कर रही है। क्या वे अभिनय की दुनिया में लौटेंगी या राजनीति में बनी रहेंगी—यह आने वाले वक्त में साफ होगा।
Read More : IPL team value : एक ही दिन में ₹20,000 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी, सबसे महंगी टीम बनी RCB
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.