राष्ट्रीय

Jaipur bomb threat : जयपुर में सीएम ऑफिस और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

Jaipur bomb threat :  जयपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया। मेल के माध्यम से भेजी गई इस धमकी में एक से दो घंटे के भीतर दोनों जगहों पर बम विस्फोट करने की बात कही गई थी। धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनों स्थानों पर तुरंत चेकिंग शुरू की। हालांकि, करीब एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम पहुंची और दोनों जगहों की गहन जांच की। हालांकि, दोनों स्थानों पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

ईमेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप

धमकी भरे मेल में जयपुर एयरपोर्ट पर चार एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाने की बात कही गई थी। मेल में यह भी लिखा था कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 पर चार नाइट्रिक इम्प्रवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाए गए हैं, जिनके एक्टिवेट होने की धमकी दी गई थी। मेल में तमिलनाडु सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए गए। इसके अनुसार, स्टालिन के यूएस दौरे के दौरान एक आईपीएस अधिकारी को हनीट्रैप किया गया और अनाथालयों से छोटी बच्चियों का यौन शोषण करवाने की बात कही गई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत

सभी सुरक्षा चेक्स के बावजूद जब किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला, तो एयरपोर्ट प्रशासन ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। जांच के लिए जयपुर पुलिस की साइबर टीम को भी मामले में शामिल किया गया है। पुलिस अब इस धमकी मेल के भेजने वाले का पता लगाने के प्रयासों में जुटी हुई है।

जांच जारी, पुलिस साइबर टीम ने संभाला केस

जयपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और साइबर टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है और संबंधित व्यक्ति या समूह की पहचान जल्द ही की जाएगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि मेल भेजने वाले का संबंध किस जगह से है और इसका उद्देश्य क्या हो सकता है।

Read More  :  Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश: आर्मी चीफ

Thetarget365

Recent Posts

Strait of Hormuz Update : 40 दिन बाद सभी जहाजों के लिए खुला होर्मुज, ईरान के विदेश मंत्री का ऐलान

Strait of Hormuz Update :  दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होर्मुज…

44 minutes ago

Delimitation Bill : “परिसीमन से डरो मत”, अमित शाह ने समझाया SC/ST सीटों का नया गणित, विपक्ष को दिया करारा जवाब!

Delimitation Bill : लोकसभा में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहाँ महिला आरक्षण कानून और…

53 minutes ago

Kangana vs Rahul: “उनकी बातें सिरदर्द हैं”, राहुल गांधी के भाषण पर कंगना रनौत का बड़ा हमला

Kangana vs Rahul: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए हालिया संबोधन पर…

58 minutes ago

Women Reservation Bill : महिलाओं को अब हक चाहिए”, राहुल के दांव पर निशिकांत दुबे का तीखा प्रहार

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से ठीक पहले लोकसभा का माहौल…

1 hour ago

Germany Whale Rescue: 48 घंटे, 30 टन की व्हेल और मौत से मुकाबला! जर्मनी में छिड़ी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग!

Germany Whale Rescue: दुनिया के एक सुदूर कोने में, समुद्र के किनारे रेत के टापू…

1 hour ago

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में मौत की टक्कर! कार-बस की भिड़ंत के बाद भड़की आग, 6 लोग जिंदा जले!

Karnataka Road Accident:  कर्नाटक के यादगीर जिले से शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक…

1 hour ago

This website uses cookies.