Japan Tsunami : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज आए शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 मापी गई, जिससे सुनामी का खतरा उत्पन्न हो गया। इस भूकंप का असर जापान के कई समुद्र तटीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, और अमेरिका के भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, प्रशांत महासागर में ऊंची लहरों का उठना शुरू हो गया था, जो सुनामी में बदल सकती थीं। इस खतरे को देखते हुए, जापान, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
भूकंप के बाद जापान के योकोहोमा शहर में सायरन की आवाजें गूंजने लगीं। सरकार ने समुद्र किनारे रहने वाले नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी बीच, जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी खाली करवा लिया गया है। जापान की सरकार ने तत्काल चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। फिलीपींस और इंडोनेशिया में भी सुनामी आने की चेतावनी दी गई है, जिससे इन देशों के तटीय क्षेत्रों में भी सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जापान की सरकार ने 9 लाख लोगों को समुद्र तटीय शहरों से निकालने का आदेश दिया है। इशिनोमाकी बंदरगाह पर 50 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की लहर देखी गई, जो अब तक की सबसे बड़ी लहरों में से एक मानी जा रही है। इसके अलावा, हवाई के होनोलूलू में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया है। सायरन की आवाजों के बीच लोग ऊंचे स्थानों की ओर दौड़ रहे हैं, और हवाई के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
रूस में आए भूकंप के बाद जापान की वेदर साइंस एजेंसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए समुद्र तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया। एजेंसी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समुद्र तटों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं। NHK टेलीविजन के अनुसार, भूकंप का केंद्र होक्काइडो से लगभग 250 किलोमीटर दूर था, हालांकि यहां हल्का कंपन महसूस किया गया, लेकिन सुनामी का खतरा अभी भी बना हुआ है।
सुनामी के खतरे के कारण जापान के विभिन्न तटीय शहरों में समुद्र के स्तर में वृद्धि देखी गई है। इससे शहरों की इमारतों में जल स्तर का बढ़ना और तटीय इलाकों में तबाही का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए जापान के अधिकारियों ने लोगों को तटीय क्षेत्रों से तुरंत हटने का आदेश दिया है। इन घटनाओं के बीच जापान और हवाई के नागरिकों में घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।
Caste Politics : महाराष्ट्र के नागपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक…
Delhi Fire : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड से दहल उठी…
Haryana Crime : दिल्ली से सटे हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक रूह कंपा…
IPL Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मुकाबला क्रिकेट इतिहास…
Raipur Police : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर…
This website uses cookies.