छत्तीसगढ़

महाराणा प्रताप चौक से भाला और दीनदयाल उपाध्याय चौक से चश्मा चोरी

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर में चोरी की घटनाएं अब सामान्य सीमाएं लांघ रही हैं। अब तक घरों और दुकानों को निशाना बना रहे चोरों ने अब ऐतिहासिक और सार्वजनिक प्रतीकों पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। हालिया घटना में शहर के दो प्रमुख चौकों से मूर्तियों के महत्वपूर्ण हिस्से चोरी हो गए, जिससे न सार्वजनिक स्थानों की चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि नागरिकों के बीच भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

शहर के प्रतापपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप चौक पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति से उनका भाला चोरी हो गया है। वहीं, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से उनकी मूर्ति का चश्मा भी अज्ञात चोर पार कर गए। यह घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह स्थानीय लोगों ने दोनों मूर्तियों को क्षत-विक्षत हालत में देखा और इसकी जानकारी नगर निगम व पुलिस को दी। इन प्रतीकों की चोरी से शहरवासी आहत हैं और सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर CCTV और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव इन घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

चोरी की यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों में अब कानून का कोई भय नहीं रह गया है। शहर की गरिमा के प्रतीकों की इस तरह बेइज्जती अंबिकापुर के लिए बेहद शर्मनाक है। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा कर पाती है।

thetarget365

Recent Posts

Trump praised Asim Munir : डोनाल्ड ट्रंप ने की जनरल आसिम मुनीर की तारीफ, इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता

Trump praised Asim Munir :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच…

4 minutes ago

Gold-Silver Alert: अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी हुआ बेकाबू, रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे दाम

Gold-Silver Alert:  भारतीय सराफा बाजार में आज यानी 15 अप्रैल को सोने की कीमतों में…

4 hours ago

Vastu Alert: सावधान! रसोई की ये छोटी सी गलती आपको कर सकती है कंगाल, आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स!

Vastu Alert: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई घर को केवल भोजन पकाने का…

4 hours ago

Fatehgarh Sahib road accident: मत्था टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 7 की मौत, पंजाब में शोक की लहर!

Fatehgarh Sahib road accident : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में देर रात एक हृदयविदारक सड़क…

4 hours ago

This website uses cookies.