Jija Sali Farar : जीजा-साली के अफेयर की कई खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. मजाक-मजाक में साली को आधी घर वाली कहा जाता है, मगर कुछ लोग इसे सच ही मान बैठते हैं. पत्नी को धोखा देकर साली से भी चक्कर चला लेते हैं. अब उत्तर प्रदेश के गोंडा से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों का बाप अपनी साली के साथ भाग गया. उसकी पत्नी ने पुलिस से जाकर शिकायत की. छोटी बहन पर गंभीर आरोप लगाए.
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले में जांच शुरू कर दी है. दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका मेवतियान की रहने वाली फरहीन ने गोंडा नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पति इम्तियाज को मेरी ही छोटी बहन नैना भगा ले गई. इम्तियाज 29 जून को दोपहर 1:00 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वो पासपोर्ट अप्लाई करने जा रहे हैं. लेकिन हमें पता चला कि वो मेरी बहन के साथ भाग गए हैं.
पीड़िता फरहीन ने बताया- मैंने कई बार इम्तियाज को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. बाद में उनका फोन बंद आने लगा. फिलहाल, पीड़िता ने अब गोंडा नगर कोतवाली पुलिस से अपने पति को वापस दिलाने की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया है.
फरहीन ने आगे बताया- हमारे तीन बच्चे भी हैं. एक बच्चा साढ़े तीन साल का, दूसरा बच्चा 14 महीने और एक बच्चा अभी ढाई महीने का है. पिछले 1 साल से मेरी छोटी बहन के साथ मेरे पति का चक्कर चल रहा था और अब मेरी बहन और पति दोनों भाग गए. मेरे पति की उम्र 29 साल है और मेरी छोटी बहन की उम्र 21 साल है. पति सब्जी बेचने का काम करते हैं और बहन सिलाई का काम करती है. बोलीं- मैं चाहती हूं कि बहन और पति दोनों वापस लौट आएं. पति के साथ वापस रहने के लिए मैं राजी हूं. मेरी तो छोटी बहन ने ही मेरा घर उजाड़ दिया. मेरे पति को भगा ले गई.
पुलिस ने कहा- हमने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जीजा-साली की तलाश जारी है. दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. मामले में आगामी जांच जारी है.
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.