ताज़ा खबर

Jija Sali Love Story: ‘जीजा मेरे बिना नहीं रह सकते…’, दीदी ने खुद सौंप दिया पति, बोली- जा जी ले अपनी जिंदगी

Jija Sali Love Story: साली को हमेशा ही जीजा की आधी घर वाली कहा जाता है. यह रिश्ता नोंक-झोंक, हंसी-मजाक और मान-सम्मान वाला होता है, लेकिन कई लोग इस रिश्ते को शर्मसार कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ते. ऐसा ही देखने को मिला उत्तर प्रदेश के रामपुर में. यहां एक साली का अपने ही जीजा के साथ अफेयर चल रहा था. दीदी को जब इसकी भनक लगी तो खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. फिर उसने खुद छोटी बहन का हाथ अपने पति के हाथ में थमाया और खुद मायके लौट गई.

बेटी मायके पहुंची तो परिजनों ने इसका कारण पूछा. जब उन्हें असलियत पता चली तो वो थाने पहुंच गए. देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी रहा. मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मुरसैना चौकी क्षेत्र के एक युवक की शादी एक साल पहले खौद चौकी क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी.शादी के कुछ दिन बाद युवक का अफेयर अपनी साली से शुरू हो गया. धीरे-धीरे जीजा साली का प्यार परवान चढ़ने लगा, लेकिन परिजनों को इसकी जरा सी भी भनक नहीं लगी. लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क कभी छिपाए नहीं छिपता. दो दिन पहले पत्नी ने छोटी बहन को अपने पति के साथ संदिग्ध हालात में देखा तो उसके होश उड़ गए.

‘जीजा मेरे बगैर नहीं रह सकते’

पत्नी ने छोटी बहन से इसे लेकर पूछा तो उसने बताया- मैं जीजा से बहुत प्यार करती हूं. जीजा भी मेरे बगैर नहीं रह सकते. जीजा साली के प्रेम प्रसंग की बात सुन पत्नी का पारा चढ़ गया. कुछ देर के अंदर ही घर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. फिर छोटी बहन का हाथ पकड़ पत्नी पति के पास पहुंच गई. पति के हाथ में बहन का हाथ देकर बोली- जा जी ले अपनी जिंदगी. फिर पत्नी अपने मायके लौट आई.

जीजा के घर पर दी दबिश

मायके वालों को पत्नी ने पूरा माजरा बताया तो उनके होश उड़ गए. चौकी पहुंचे मायके वालों ने पूरा माजरा पुलिस को बताया तो पुलिस भी दंग रह गई. जीजा की तलाश में पुलिस ने गांव जाकर दबिश दी तो आरोपी पूरे परिवार के साथ पहले ही गायब हो गया था. जबकि घर पर मौजूद साली पुलिस से बोली मैं बालिग हूं और अपना फैसला स्वयं ले सकती हूं. जीजा से मोहब्बत करती हूं और जीजा के बिना एक पल भी नहीं रह सकती.

लोग कर रहे इसकी चर्चा

फिलहाल जीजा साली के प्रेम का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. बाद में महिला के पति के परिजन भी चौकी पहुंच गए. थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया जीजा साली के प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है. दोनों पक्ष समझौते के बाद मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं.

Read More   : Cloudburst : उत्तराखंड में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने के बाद 9 मजदूर लापता

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

ई-रिक्शा के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, आग बुझाने फायर ब्रिगेड कर रहा प्रयास

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…

2 minutes ago

Storyteller Dr. Ramanuragi: मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक का गंभीर आरोप, ₹15 लाख बकाया होने पर विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

Storyteller Dr. Ramanuragi: छत्तीसगढ़ की राजनीति और आध्यात्मिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया,…

4 minutes ago

PM Modi Kolkata Rally: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से PM मोदी का शंखनाद, ₹18,000 करोड़ की सौगात के साथ टीएमसी पर किया तीखा प्रहार

PM Modi Kolkata Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल…

14 minutes ago

Chhattisgarh LPG Crisis: मिडिल ईस्ट की जंग का छत्तीसगढ़ में असर, पैनिक बुकिंग से गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ी मुसीबत

Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब…

25 minutes ago

US Visa Fraud: अमेरिका में फर्जी लूट कराकर ‘U-Visa’ लेने का बड़ा खेल, FBI ने 11 भारतीयों को किया गिरफ्तार

US Visa Fraud:  अमेरिका में बसने और बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले 11 भारतीयों…

45 minutes ago

This website uses cookies.