छत्तीसगढ़

ई-रिक्शा के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, आग बुझाने फायर ब्रिगेड कर रहा प्रयास

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में शनिवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

बताया जा रहा है कि शोरूम के गोदाम में ई-रिक्शा से जुड़ा सामान और डीजे साउंड सिस्टम का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और पुलिस की टीम ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

1 hour ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

1 hour ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

1 hour ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

3 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

3 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

3 hours ago

This website uses cookies.