Justice for Soumyashree : ओडिशा के बालेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्रा कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी द्वारा आत्मदाह किए जाने की घटना के विरोध में प्रतापपुर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय कॉलेज चौक पर विरोध स्वरूप बालेश्वर कॉलेज के विभागाध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
स्मरणीय है कि 13 जुलाई को सौम्याश्री ने अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह कर लिया था। इस घटना से आक्रोशित छात्र संगठन ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषी विभागाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि सौम्याश्री को न्याय दिलाने के लिए विभागाध्यक्ष को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक छात्रा की नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय की पीड़ा है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत सौम्याश्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भावुक माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दोषी के खिलाफ त्वरित न्याय की मांग दोहराई।
इस प्रदर्शन में अभाविप प्रतापपुर के कैंपस मंत्री बरत लाल, सोशल मीडिया प्रमुख पीयूष मित्तल, नगर मंत्री राज यादव, कार्यालय मंत्री नारायण राम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कौशिल्या, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनसाय, खुशबू ठाकुर, बिंदेश्वरी सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभाविप ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Read More : NCERT syllabus update : NCERT इतिहास में बड़ा सुधार, 8वीं में सिख-मराठा और स्थानीय शासकों को स्थान
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
IRGC Military Council : अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…
FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ, FIFA वर्ल्ड कप…
West Bengal Polls : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार,…
This website uses cookies.