Death of cow dynasty : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थानांतर्गत बनारस मार्ग में स्थित ग्राम गोंदा में ट्रक की चपेट में आकर पांच गोवंश की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से समूचा क्षेत्र स्तब्ध है।
जानकारी अनुसार, गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अंबिकापुर की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक जैसे ही गोंदा के दुरतीपारा पहुंचा तो चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक ने माध्यमिक शाला के सामने स्थित मुख्य मार्ग के किनारे बंधे पांच गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ गोवंश ट्रक से टकराने के बाद दूर फेंका गए तथा कुछ ट्रक के निचले हिस्से में फंस गए। घटना में पांचों गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।
पांचों गोवंश सत्यनारायण साव पिता बंधन निवासी गोंदा दुरतीपारा के बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना में एक साथ पांच गोवंश की मौत हो जाने से समूचा क्षेत्र स्तब्ध है। उक्त मामले में प्रतापपुर पुलिस ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
Read More : NCERT syllabus update : NCERT इतिहास में बड़ा सुधार, 8वीं में सिख-मराठा और स्थानीय शासकों को स्थान
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार,…
Wedding Cancelled : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र से एक ऐसी खबर…
Sri Lanka Cricket : श्रीलंका के क्रिकेट जगत में 29 अप्रैल को एक बड़ा प्रशासनिक…
Trump Approval Rating : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक मोर्चे…
Trump US Passport : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने साहसिक और अक्सर…
Bengal Election 2026 : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा…
This website uses cookies.